Connect with us

खबर सक्ती ...

जनता को बड़ी राहत: नए जीएसटी स्लैब से रोजमर्रा के सामान सस्ते – जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ..

Published

on

व्यापारियों को सुविधा: कर अनुपालन आसान, पारदर्शिता में इजाफा ..

सक्ती, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा घोषित जीएसटी के नए स्लैब को लेकर छत्तीसगढ़ भारत स्काउट एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने कहा है कि यह निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था को अधिक संगठित, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने वाला है। उन्होंने इसे नवरात्रि और दीपावली से पहले जनता के लिए बड़ी सौगात बताया।

अंकित अग्रवाल ने कहा कि 22 सितम्बर से लागू होने जा रहे इस नए स्लैब से रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं और घरेलू सामानों पर जीएसटी दरों में कटौती का सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। इससे मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों की जेब पर बोझ कम होगा तथा उनकी क्रय शक्ति में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा, जब जनता की खरीद क्षमता बढ़ती है तो बाजार में मांग और खपत बढ़ती है, जिसका सीधा असर देश की आर्थिक वृद्धि पर पड़ता है। व्यापारियों के दृष्टिकोण से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कर दरों को युक्तिसंगत बनाने से टैक्स अनुपालन आसान होगा और व्यापारियों को राहत मिलेगी। इससे लेन-देन में पारदर्शिता आएगी और सरकार के लिए राजस्व संग्रह भी मजबूत होगा।

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने इसे व्यापारी वर्ग और सरकार दोनों के लिए विन-विन स्थिति करार दिया। उन्होंने माना कि कुछ विलासिता की वस्तुओं पर कर दरें बढ़ाई गई हैं, जिसका असर उच्च आय वर्ग पर पड़ेगा। लेकिन इसे उन्होंने देशहित में उचित बताते हुए कहा कि लक्जरी उत्पादों पर कर वृद्धि से सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, जिसका उपयोग विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं में किया जा सकेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending