Connect with us

खबर रायगढ़

छाल और जूटमिल पुलिस ने शिक्षकों, छात्रों और समाजसेवियों को किया सम्मानित ..

Published

on

गांव की सुरक्षा व सामाजिक भागीदारी को लेकर थाने में किया गया कार्यक्रम का आयोजन ..

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज थाना छाल और थाना जूटमिल में कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। थाना छाल में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और थाना जूटमिल में आयोजित कार्यक्रम में निरीक्षक प्रशांत राव ने कोटवारों को नियमित रूप से थाना आने और गांव में होने वाली गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्हें अपने गांव में होने वाले विवाद, संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक घटनाओं की सूचना समय पर देने पर बल दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कोटवार गांव और थाना पुलिस के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक के अगले चरण में छाल थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र के शिक्षकों, छात्रों, कोटवारों और समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में –

(1) शिक्षक परमानंद पटेल शा.उ.मा.वि. पुसल्दा।
(2) शिक्षक रंजीत तिर्की शा.उ.मा.वि. छाल।
(3) छात्र लक्ष्य दास महंत कक्षा 7 वीं हरिओम पब्लिक स्कूल छाल।
(4) छात्रा तनुजा चौहान कक्षा 7 वीं लात (छात्र)।
(5) कोटवार अनारदास महंत सिंघीझाप।
(6) कोटवार बोधदास ग्राम बंगरसुता।
(7) सीताराम राठिया, ग्राम कीदा (ट्रिपल मर्डर केश में सहयोग हेतु)।
(8) ताराचंद राठिया, ग्राम गेरवानी विक्षिप्त महिला को उसके घर वालों से मिलवाने पर।
(9) विजय राठिया स्वयं सेवी संस्था में विशेष योगदान।

इसी प्रकार जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने भी कोटवारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक, छात्र-छात्राओं और पुलिस मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में –

(1) अस्रिता एक्का, महिला स्वास्थ्य संयोजक, आरोग्य मदिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) पटेलपाली।
(2) किरण यादव, महिला स्वास्थ्य संयोजक, आरोग्य मदिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) तरकेला।
(3) धरम सिंह नायक, सहायक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय तरकेला (विज्ञान अध्यापक)।
(4) श्रीमती लता महंत, सहायक शिक्षक केनापाली।
(5) कु. कोमल प्रधान, छात्रा (कक्षा 8वीं 89.83%) विद्यालय डूमरमुडा।
(6) नितेश मालाकार, छात्र (कक्षा 10वीं 81%) विद्यालय कोडातराई।
(7) हरिशंकर साव, पुलिस मित्र ग्राम कोड़ातराई।
(8) दुर्बीकानंद पटेल पुलिस मित्र ग्राम केनापाली।
(9) शिवदयाल सिदार, ग्राम कोटवार ग्राम तरकेला।
(10) पदमा बाई सिदार ग्राम कोटवार ग्राम केसला।

इस अवसर पर थाना स्टाफ सहित रहवासी उपस्थित रहे। ऐसे कार्यक्रम समाज के जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहन देते हैं और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending