Connect with us

खबर कोरबा

बाल अपराधियों की ‘चौकीदारी’ भी करेंगे बाल संरक्षण अधिकारी व कर्मचारी, ‘अवकाश’ के दिन रेगुलर ड्यूटी, DPO का आदेश जारी ..

Published

on

कोरबा, बाल संप्रेषण गृह से अपचारी बालकों के भागने की लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अब यहां विभागीय कर्मचारी भी ड्यूटी करेंगे। जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों–कर्मचारियों की ड्यूटी बाल संप्रेक्षण गृह में लगा दी गई है। इस आदेश को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि अब उन्हें बाबूगिरी के साथ चौकीदारी भी करनी पड़ेगी ?

कोरबा जिला महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रमुख दयादास महंत के अलावा रवि सिंह, संदीप बिसेन और राजीव राज के अधीन ड्यूटी बाल संप्रेक्षण गृह में लगाई गई है। जिला बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के लिए भर्ती किए गए इन अधिकारियों की देखरेख में विभागीय कुल 8 कर्मचारी साप्ताहिक अवकाश दिवस शनिवार और रविवार को रोस्टर अनुसार संप्रेक्षण गृह में रात 8 से सुबह 5 बजे तक रहेंगे और बालकों की देखरेख, निगरानी और व्यवस्थापन करेंगे। अवकाश के दिनों में रात्रिकालीन अर्थात रात्रि जागरण कर बच्चों की निगरानी करेंगे।

विभाग की होती रही है किरकिरी –

जिले का बाल संप्रेक्षण गृह अब तक अलग–अलग भवनों में संचालित हो चुका है और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के चलते यहां से कई बाल अपराधी भाग चुके हैं, जिसके कारण नोडल एजेंसी महिला एवं बाल विकास विभाग की काफी किरकिरी हो चुकी है। बाल संप्रेक्षण गृह के स्टाफ भी काफी लापरवाह हैं, जिसके चलते यहां अव्यवस्था का आलम है।

सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर –

बाल संप्रेषण गृह में हत्या, बलात्कार, लूटपाट, चोरी और अन्य वारदातों से जुड़े बाल और किशोर अपराधियों को रखा जाता है, वहां एक पाली के लिए केवल एक गार्ड की ड्यूटी लगाई जा रही है। होम गार्ड के तीन जवानों को तैनात किया गया है जो अलग–अलग तीन पालियों में ड्यूटी देते हैं। गार्ड भी इतने लापरवाह रहे कि उनके सोते समय ही कुछ बच्चे भाग चुके हैं। कर्मचारी बताते हैं कि कायदे से बालकों के संप्रेक्षण गृह में हाउस फादर के पद पर पुरुष की तैनाती होनी चाहिए, मगर यहां महिला की ड्यूटी लगाई गई है।
पिछले दिनों इस महिला हाउस फादर को यहां से हटा दिया गया क्योंकि उसके मोबाइल से एक बाल अपराधी ने डॉन की तरह रिएक्शन देते हुए वीडियो इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया था और उसे लेकर काफी बवाल भी मचा।

प्रदेश में अपनी तरह का पहला आदेश व प्रयोग कितनां कारगर –

जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों और कर्मचारियों की बाल संप्रेक्षण गृह में ड्यूटी लगाने की व्यवस्था प्रदेश में पहली बार कोरबा में की गई है। जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उन स्टाफ का बाल संप्रेक्षण गृह से कोई संबंध नहीं होता, बावजूद इसके छुट्टी के दिन इनकी ड्यूटी लगाने का जो प्रयोग किया गया है, देखना है कि इसका किस तरह से प्रभावी असर बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर पड़ेगा?

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...33 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश .. जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प के बीच अफसरों को लंबित मामलों की याद, जनदर्शन में फिर उमड़ी फरियाद ..

17 सितंबर से अभियान शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समयबद्ध निपटारे की हिदायत; जनदर्शन में 24 आवेदन, सड़क से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending