Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन ..

Published

on

शिवम पटेल ने 1500 मीटर दौड़ में किया प्रथम स्थान हासिल ,

विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली के विद्यार्थियों ने सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर एनटीपीसी दर्री में आयोजित हुई।

विद्यालय के छात्र शिवम पटेल ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने 3000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान तथा लंबी कूद में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं, विक्रम खैरवार ने 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, सुमित पटेल ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान और हिमांशु कंवर ने गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

इन उपलब्धियों पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, अरविंद पांडे, श्रीमती मंजू जायसवाल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी ने बच्चों को खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा दी, वहीं अरविंद पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

खेल प्रभारी ब्रह्मा सिंह जगत के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की। प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार ने जगत जी के खेल कौशल की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने विजेता विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और सभी ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में छात्र और भी बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़16 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending