Connect with us

खबर सक्ती ...

युक्तियुक्तकरण के तहत भद्रीपाली स्कूल के बच्चों की पढ़ाई में लौट रही नई ऊर्जा ..

Published

on

नियमित शिक्षिका की पदस्थापना से बच्चों में बढ़ा उत्साह ..

सक्ती, युक्तियुक्तकरण के तहत सक्ती ब्लॉक के ग्राम भद्रीपाली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भद्रीपाली में अब शिक्षा की नई किरण पहुंच रही है और बच्चों की पढ़ाई में एक नई ऊर्जा संचारित हो रही है। वर्षों से एकल शिक्षकीय शाला के रूप में संचालित इस विद्यालय में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत शिक्षिका श्रीमती संजू भारद्वाज की नियुक्ति की गई है।

शासकीय प्राथमिक शाला भद्रीपाली के प्रधानपाठक रूपेश कुमार साहू ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में कुल 32 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पहले यह विद्यालय लंबे समय से एकल शिक्षक द्वारा संचालित किया जा रहा था। कुछ समय तक वैकल्पिक शिक्षक की मदद से कक्षाएं संचालित की जा रही थी, लेकिन नियमित शिक्षक की कमी के कारण बच्चों को अपेक्षित शिक्षा नहीं मिल पा रही थी।

अब शिक्षिका श्रीमती संजू भारद्वाज की नियुक्ति के बाद बच्चों में पढ़ाई को लेकर नया उत्साह देखा जा रहा है। वे समय पर विद्यालय आने लगे हैं और मन लगाकर अध्ययन कर रहे हैं।

शिक्षिका श्रीमती भारद्वाज न सिर्फ नियमित रूप से कक्षाएं ले रही हैं, बल्कि बच्चों को नैतिक मूल्यों और अनुशासन की शिक्षा भी दे रही हैं। युक्तियुक्तकरण की इस पहल ने भद्रीपाली के छोटे से विद्यालय में शिक्षा की रौशनी फिर से जगा दी है, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होने की नई राह खुली है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़16 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending