Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती विशेष न्यायालय का बड़ा फैसला : हत्या की कोशिश के आरोपी को 7-7 साल सश्रम कारावास, 1000-1000 रुपए जुर्माना, न चुकाने पर अतिरिक्त कैद ..

Published

on

प्रकरण में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक मुन्ना पटेल ने की पैरवी ..

सक्ती, विशेष न्यायालय सक्ती ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी हेतराम यादव (निवासी ग्राम सरहर) को दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000-1000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को दो-दो माह अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

विशेष लोक अभियोजक मुन्ना पटेल से मिली जानकारी ​के अनुसार यह घटना 20 मई 2024 को बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम सरहर में हुई थी। प्रार्थी जनु लाल साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात करीब 8 बजे उनका बेटा वरुण साहू, अरुण साहू और सुरेश साहू के साथ अरुण की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी हेतराम यादव वहाँ आया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें “मटरगश्ती” करने का आरोप लगाया। जब युवकों ने विरोध किया, तो हेतराम अपने घर से लाठी लेकर आया और वरुण के सिर पर जोरदार वार किया। वरुण ज़मीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी ने सुरेश के जबड़े पर भी वार किया।

​गंभीर रूप से घायल वरुण और सुरेश को तत्काल बाराद्वार अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उनकी हालत को देखते हुए बिलासपुर के समृद्धि अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों की चोटों को जानलेवा बताया गया।

बाराद्वार ​पुलिस ने शुरुआत में धारा 294, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन, पीड़ितों की गंभीर चोटों को देखते हुए जांच के दौरान इसमें धारा 307 (हत्या का प्रयास) और सबूत मिटाने के प्रयास के लिए धारा 201 भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी हेतराम को 28 मई 2024 को गिरफ्तार किया और उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी भी जब्त कर ली।

​मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई, जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक मुन्ना पटेल ने पैरवी की। अभियोजन ने कोर्ट में 11 गवाहों के बयान दर्ज कराए। गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर, कोर्ट ने आरोपी हेतराम यादव को दोषी पाया।

​विशेष न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल ने 18 सितंबर 2025 को अपने फैसले में कहा कि आरोपी ने जान लेने के इरादे से सिर पर वार किया था। उन्होंने धारा 307 भादवि के तहत दो अलग-अलग अपराधों के लिए 7-7 साल का सश्रम कारावास और 1000-1000 रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। जुर्माने का भुगतान न करने पर, आरोपी को 2 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending