Connect with us

खबर सक्ती ...

लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सक्ती महाविद्यालय में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ..

Published

on

सक्ती, शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में “मतदाता जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग और कलेक्टर जिला सक्ती अमृत विकास टोपनो के आदेशानुसार महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप जिला निर्वाचन अधिकारी सक्ती कावेरी मरकाम और जिला निर्वाचन कार्यालय से सहायक प्रोग्रामर श्रवण कुमार गभेल के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सक्ती कावेरी मरकाम ने बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और जनता के द्वारा ही केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय के सरकार चुने जाते है। इस प्रक्रिया में मतदाता एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसे निर्वाचन संबंधी सभी नियमों की जानकारी होनी चाहिए।उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि जिनका उम्र 18 वर्ष हो गया है वो एक निश्चित प्रक्रिया के द्वारा अपना मत का प्रयोग कर सकते है इसके उन्हें अपने गांव के बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करना होगा और उनसे फॉर्म लेकर पूर्ण रूप से भरकर जमा करने पर उनका नाम उनके गांव के मतदाता सूची में जुड़ जाएगा। भरता निर्वाचन आयोग के वेबसाइट में भी ऑनलाइन आवेदन करके अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन दे सकते है साथ ही गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी अपना नाम जोड़ने का आवेदन दे सकते है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन मतदाता मतदान आदि संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 और “Book a call with BLO” में संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने सभी से अपील किए कि आप सभी अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वाए।

इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम सहायक श्रवण कुमार गभेल ने अपनी बात छात्रों से प्रश्न पूछते हुए कहा कि आप लोग क्या लोकसभा, विधानसभा के बारे में जानते है। उन्होंने पूछा कि छत्तीसगढ़ में कितने विधानसभा है, कितने लोक सभा है और सक्ती जिले में कुल कितने विधानसभा है। छात्रों सभी प्रश्नों का सही जवाब दिया। फिर उन्होंने बताया कि मतदाता ही सांसद, विधायक पंच सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य अपने मत के माध्यम से चुनते है। इसलिए हमारी जवाबदारी है कि हम सब 18 वर्ष पूर्ण करने पर अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराए। उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन करके, तथा बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर फॉर्म भरकर नाम जुड़वा सकते है। छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी लगाए नारे से पूरा सभागार गूंज उठा।

प्रिया मैत्री बी एस सी फाइनल की छात्रा ने मतदाता जागरूकता संबंधी बहुत सुंदर भाषण दिया उन्होंने कहा कि जब हम लोग मतदाता बन जाते है तो हमारा कर्तव्य है कि हम सही व्यक्ति को अपना अमूल्य वोट दे ताकि वो हमारे विकाश के लिए कार्य कर सके ।हम सबको बिना प्रलोभन के अपना मत का प्रयोग करना चाहिए।

आभार प्रदर्शन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े (स्वीप नोडल अधिकारी) द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप इकाई काम करती है, जिसमें एक प्रोफेसर नोडल अधिकारी होते है और कैंपस एंबेसडर के रूप में एक छात्र प्रभात यादव ओर एक छात्रा प्रिया मैत्री नियुक्त किए गए है जो कि समय समय पर महाविद्यालय में मतदाता संबंधी जागरूक कार्यक्रम में महाविद्यालय का नेतृत्व करेंगे और समस्त छात्रों को इसके बारे में जानकारी देंगे।

कार्यक्रम में प्रो डॉ शकुंतला राज प्रो एस अनंत प्रो ललित सिंह प्रो. डॉ हरिशंकर रजक, प्रो. डॉ टी पी टंडन, प्रो. महेंद्र यादव प्रो यज्ञ राठिया प्रो सविता चंद्र, प्रो सीमा साहू, प्रो. मनोज जायसवाल प्रो जी एस मैत्री प्रो, पल्लवी प्रधान, प्रो संतोष जांगड़े और छात्र छात्राएं शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

तेंदवाही तालाब में पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट ..

ओड़ेकेरा में अवैध शराब के कच्चे माल पर कार्रवाई, जैजैपुर पुलिस सख्त .. सक्ती, जिले के थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, हाइवा व ट्रैक्टर-लोडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात कार्रवाई, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन ..

भक्ति में डूबा सक्ती नगर: सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु .. सक्ती, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात.. सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending