Connect with us

खबर कोरबा

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित ..

Published

on

कोरबा, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारीयो के प्रथम कोरबा आगमन पर जिला साहू संघ कोरबा के जिला अध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन CSEB के सीनियर क्लब में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तिलक राम साहू , सत्य प्रकाश साहू, श्रीमती साधना साहू, प्रदेश संगठन सचिव डॉ सुनील साहू, श्रीमती चंद्रवती साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं आरती के साथ किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ की राजगीत ‘अरपा पैरी के धार’ का सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं जिला साहू संघ कोरबा निर्वाचित उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू एवं महिला उपाध्यक्ष श्रीमती योगेश्वरी साहू ने भी सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

सभी अतिथियों के स्वागत अभिनंदन की औपचारिकता के बाद सभी अतिथियों एवं जिला अध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू द्वारा सभा को संबोधित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू ने अपने संबोधन के माध्यम से बताया कि समाज हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है और हम अपने समाज को बेहतर बनाने के लिए किस प्रकार से कार्य कर सकते हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को विश्वास दिलाया कि हम सब मिलकर अपने समाज को शिखर तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

इस भव्य कार्यक्रम में कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त तहसील अध्यक्षों का सम्मान प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू द्वारा स्मृति चिन्ह एवं गमछा भेंट कर किया गया।

अंत में मंचस्थ सभी प्रदेश पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू द्वारा स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंदु उपासना साहू कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ मूरित राम साहू, संरक्षिका जिला साहू संघ कोरबा महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लखनी साहू, सह संरक्षक जिला साहू संघ कोरबा गोरेलाल साहू, अन्नू लाल साहू एवं घनश्याम प्रसाद साहू समेत बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर16 मिनट ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर46 मिनट ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश .. जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending