Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान का हो रहा आयोजन ..

Published

on

सक्ती, जिला सक्ति में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत 24, 25 एवं 26 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान (पीएमएसएमए) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के 24 सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है। इन शिविरों में 2 दिवसों में अब तक 575 से अधिक गर्भवती माताओं का पंजीयन कर उनका संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 64 से अधिक उच्च जोखिम समूह के महिलाओं को चिन्हांकित किया गया।

इस अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की आवश्यक लैब जांच और अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही उच्च जोखिम गर्भावस्था के मामलों की पहचान कर उन्हें चिन्हांकित किया गया ताकि आगे भी उनकी नियमित निगरानी की जा सके। गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोली और कैल्शियम सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में एनीमिया निवारण और पोषण संबंधी परामर्श सत्र आयोजित किए गए जिनमें बढ़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। इस अभियान में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रत्येक केंद्र पर चिकित्सा टीमों ने गर्भवती माताओं को व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया जिससे उनका विश्वास और जागरूकता दोनों बढ़े। साथ ही महिला समूहों एवं समितियों की बैठक आयोजित कर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। परिवार के पुरुष सदस्यों को भी मातृ स्वास्थ्य में सहयोग एवं जिम्मेदारी के महत्व पर जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि संतुलित आहार नियमित जांच, प्रसव पूर्व देखभाल और सुरक्षित प्रसव ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। हर गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना जिला स्वास्थ्य विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यह आयोजन महिलाओं एवं किशोरियों में पोषण, एनीमिया निवारण और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरुकता बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। अभियान का मुख्य संदेश यही है कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का आधार है। मातृ स्वास्थ्य सुरक्षित होगा तो परिवार, समाज और राष्ट्र सुरक्षित होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..20 घंटे ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा21 घंटे ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending