Connect with us

खबर सक्ती ...

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रथम सक्ती आगमन पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत ..

Published

on

ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ हुआ जोरदार अभिनंदन, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना ,

अटल परिसर का लोकार्पण व नालंदा परिसर के भूमि पूजन हेतु पहुंचे उपमुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह ..

सक्ती, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा खेल और युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के नगर आगमन पर भाजपा नगर मंडल सक्ती द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह अवसर उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके प्रथम सक्ती आगमन का था, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत अग्रसेन चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ गर्मजोशी से किया। तत्पश्चात् उन्होंने थाना परिसर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नगर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह था। उपमुख्यमंत्री सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण और नालंदा परिसर के भूमि पूजन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के शिलान्यास हेतु पहुंचे थे। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे और समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर आभार व्यक्त किया और प्रदेश के विकास में जनभागीदारी की अपील की। सक्ती नगर में उनका यह दौरा ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

स्वागत अवसर पर भाजपा जिला मंत्री भवानी तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल, मंडल महामंत्री संजय अग्रवाल, नटवरलाल गोड़, उपाध्यक्ष विनोद पांडे, दिलीप शराफ, सांसद प्रतिनिधि रंजन सिन्हा व अनुभव तिवारी, मंडल कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल (दुल्हन), पार्षद पिंटू यादव, फतेश्वरी साहू, सुरेश साहू, अनिता गोपाल, अनिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, चितरंजन पटेल, सुषमा कसेर, दादू केवंट, घनश्याम देवांगन, मांगेराम अग्रवाल, सेवती साहू, अजय बरेठ, दीपक गुप्ता, अभिषेक बंसल, शालिनी क्षत्रिय, मनोज सिसोदिया, मुन्ना पटेल, सुरेश कृपलानी, सुखनंदन राठौर, सत्येंद्र सोनी, जितेंद्र कुमार, सूरज देवांगन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending