खबर बिलासपुर
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि ..

2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में हुआ भव्य आयोजन ..
बिलासपुर, 2री वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस रेंज की तीन इकाईयाँ जिला पुलिस बल बिलासपुर, मुंगेली, 2री वाहिनी, छ.स.बल, सकरी-बिलासपुर, नगर सेना, बिलासपुर एवं जिला जेल, बिलासपुर पुलिस बैेण्ड के प्लाटूनों द्वारा परेड का भव्य आयोजन कर शहीदों को सलामी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज संजीव शुक्ला द्वारा 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 की अवधि में सम्पूर्ण देश में शहीद हुए अर्द्धसैनिक बल व पुलिस बल के जवानों की नामावली सूची का वाचन कर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने शहीद के परिजनों का सम्मान कर उनका कुशलक्षेम लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, एसपी मुंगेली भोजराम पटेल, सेनानी 2री वाहिनी छ.स. बल सकरी से मनोज कुमार खिलारी (भा.पु.से), सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक डी.एस. राजपाल, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक एच.आर. मनहर एवं टी. एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक सी.डी.टण्डन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं रामगोपाल करियारे, जिला सेनानी नगर सेना दीपांकुरनाथ सैमुअल, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा, अनिता प्रभा मिंज, शिवचरण सिंह परिहार एवं जिवेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली लालचंद मोर्य एवं संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्याम कुमार सिदार, सहायक सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल एच.एल.ध्रुव, सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं शहीदों के परिजन उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login