Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने राज्योत्सव और यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों की ली बैठक ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में राज्योत्सव और यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह-2025 में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि होंगी।

बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला मुख्यालय सक्ती में कलेक्टर कार्यालय के समीप स्थित मैदान में 02 नवम्बर से 04 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्योंत्सव कार्यक्रम आयोजन के गरिमामय आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके लिए उन्होने कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन करने और विभिन्न विभागों को उनके विभाग अंतर्गत हुवे विकास कार्याे तथा विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने स्थानीय कलाकारों के द्वारा शालीनतापूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होने 01 नवम्बर से 05 नवम्बर 2025 तक की रात्रि में जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी भी कराये जाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश सभी संबंधित विभागों को दिए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा शासन से प्राप्त निर्देशानुसार लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर 9 नवंबर को तुर्रीधाम मंदिर से सामुदायिक भवन सक्ती तक आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च पदयात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियॉं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों को दिए।

कलेक्टर ने कहा की युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाने, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान देते हुए यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन करना है। यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती को समर्पित है। उन्होने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। बैठक में यूनिटी मार्च के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित विभागों कों आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending