Connect with us

खबर सक्ती ...

सड़क मरम्मत कार्य में लापरवाही, ठेकेदारों की मनमानी से घट रही गुणवत्ता ..

Published

on

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की घोषणा के अनुरूप करोड़ों की स्वीकृति के बाद भी सड़कों पर घटिया काम, जनता में आक्रोश ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में सड़कों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन ठेकेदारों द्वारा कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का अभाव साफ झलक रहा है।

जानकारी के अनुसार, सड़क मरम्मत के दौरान पहले सड़क से धूल साफ की जानी चाहिए और फिर डामर की कोटिंग के बाद रोलिंग प्रक्रिया की जाती है, जिससे सड़क टिकाऊ बने। लेकिन ठेकेदार द्वारा बिना प्रक्रिया का पालन किए ही डामर बिछाया जा रहा है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगेगी।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सक्ती जिले में 241.73 किलोमीटर सड़क मार्ग के रखरखाव एवं मरम्मत हेतु 564.69 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत सड़कों के मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह कार्य उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की घोषणा के अनुरूप किया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, वर्षा ऋतु के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वेक्षण कर मरम्मत हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ हुआ। परंतु जमीनी स्तर पर हो रहे घटिया काम से यह योजना की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इसी तरह बिना गुणवत्ता के कार्य चलता रहा तो करोड़ों रुपये व्यर्थ चले जाएंगे और सड़कों की स्थिति पहले जैसी ही बनी रहेगी।

विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक सभी मरम्मत कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन मौजूदा लापरवाही के चलते यह लक्ष्य भी अधर में पड़ सकता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending