खबर सक्ती ...
8 नवम्बर को लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में होगा यूनिटी मार्च का आयोजन ..

सांसद कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में तुर्रीधाम से अचानकपूर होते हुए सामुदायिक भवन सक्ती तक निकलेगी पदयात्रा ..
सक्ती, लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में युवाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
भारत सरकार द्वारा 6 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किए गए यूनिटी मार्च कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले में पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती जिले में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में 08 नवम्बर 2025, शनिवार प्रातः 9 बजे से यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा।
यह पदयात्रा तुर्रीधाम से प्रारंभ होकर ग्राम खैरा, अचानकपुर, असौंदा, नवापारा, डोडकी होते हुए सामुदायिक भवन सक्ती तक निकाली जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने पदयात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login