खबर सक्ती ...
नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के सदस्यों ने एसपी से की सौजन्य मुलाकात ..

नशा मुक्ति अभियान में सहयोग की अपील, पुलिस-समाज समन्वय पर जोर ,
महिला सुरक्षा और पशु संरक्षण पर फाउंडेशन करेगा व्यापक कार्य ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के सदस्य आज 21 नवम्बर को जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर से मुलाकात करने उनके कार्यालय पहुंचे। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एसपी ठाकुर का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव ने सभी सदस्यों का परिचय कराया और संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को न्याय दिलाने में सहयोग करना, महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए कार्य करना तथा बेजुबान जानवरों की सेवा व संरक्षण सुनिश्चित करना है। संगठन जिले में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज और पुलिस के बीच सकारात्मक साझेदारी से कई समस्याओं का समाधान तेजी से संभव होता है। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान में विशेष सहयोग की अपील की। एसपी ठाकुर ने कहा कि नशा आज युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है, इसलिए समाज के जागरूक संगठनों का सहयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों से अपील की कि यदि कहीं भी नशा संबंधित गतिविधि या कोई भी गलत कार्य दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
मुलाकात के दौरान फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र, जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गवेल, प्रदेश सचिव दीपक गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम पटेल, सचिव आयुष शर्मा, सह सचिव नितिन सोनी, प्रवक्ता राजीव लोचन सिंह ठाकुर, सह सचिव गोपाल गौतम, भुरु अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नारायण राठौर, युवा अध्यक्ष अमन डालमिया, ओकार यादव, देवाशीष पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिला विंग की ओर से अध्यक्ष श्रीमती नेहा गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमती झरना साहू और उपाध्यक्ष श्रीमती दीपमाला राठौर भी मौजूद रहीं। संगठन के सदस्यों ने आगे भी समाजहित में सकारात्मक पहल जारी रखने की बात कही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login