Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की ..

Published

on

टीमवर्क और मिशन मोड में कार्य पूर्ण करने के दिए कलेक्टर ने कड़े निर्देश ,

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई – कलेक्टर ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि 04 दिसम्बर 2025 तक समस्त गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीम वर्क के साथ मिशन मोड में सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें। कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर कार्य को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने सभी एसडीएम से प्रगति रिपोर्ट एवं कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी भी ली।

कलेक्टर महोबे ने डिजीटाईजेशन में प्रगति लाने हेतु तहसील स्तर पर 10-12 बीएलओ का क्लस्टर बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय निगरानी और सुपरविजन और प्रभावी हो सके। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से फील्ड में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। बैठक के दौरान बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ की प्रशंसा की गई। कलेक्टर ने उनके अनुभव और कार्यशैली को अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि एसआईआर कार्य जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे सभी मिलकर सफल बनाएं।

कलेक्टर ने एसआईआर कार्य में स्वयंसेवियों (वालिंटियर्स), सीएससी ऑपरेटर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, एनसीसी व एनएसएस का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए, ताकि घर-घर सत्यापन, मतदाता जागरूकता और डेटा संकलन का कार्य और बेहतर तथा तेज गति से पूरा किया जा सके। कलेक्टर ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराने तथा मतदाताओं को गणना पत्रक शीघ्र भरकर बीएलओ को जमा कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending