Connect with us

खबर कोरबा

कोरबा जिले के अंतिम छोर के दूरस्थ वनाँचल ग्राम स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में “पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन” में शिक्षा की अलख जगाने जुटे सैंकड़ों ग्रामीण ..

Published

on

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में “कैरियर गाईडेन्स काउन्सलिंग कार्यशाला” तथा “पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ..

कोरबा, जिले के पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बांगो डुबान क्षेत्र के वनाँचल ग्राम स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में 28 नवम्बर को शिक्षा की अलख जगाने सैकड़ों ग्रामवासी, पालक, शिक्षकगण, युवाजन, छात्र-छात्राएं त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों के साथ “पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन” में एकजुट हुए और विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य निर्माण का संकल्प लिए।

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की प्रेरणा और पहल से विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों तथा क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को दृष्टिगत कर उनके कैरियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने विभिन्न विभागों तथा संस्थानों के विषय विशेषज्ञ तथा काउन्सलिंग एक्सपर्ट्स द्वारा “कैरियर ग़ाईडेन्स काउन्सलिंग कार्यशाला” आयोजित की गई।

साथ ही छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विकास और उन्नति के लिए “पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुए शिक्षा सम्मेलन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ उनके पालक और ग्रामवासी एकजुट हुए तथा अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य निर्माण के लिए संकल्प लिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में शिक्षा पूरी कर अपने पसंदीदा कैरियर को चुनकर अपने भविष्य का निर्माण करने को प्रेरित किये। उन्होंने विद्यार्थियों, पालकों तथा ग्रामवासियों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विद्वान् सिंह मरकाम जिला पंचायत सदस्य ने पालकों को अपने बच्चों की शिक्षा में विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किये।
कार्यक्रम को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर एवं भारत सिंह सिदार जनपद सदस्य ने भी सम्बोधित कर विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किये।
इस अवसर पर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम आयोजित किये जाने के उद्देश्यों को बताया।
प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों, पालकों तथा ग्रामवासियों से संवाद करते हुए बच्चों की शिक्षा तथा कैरियर निर्माण के लिए सदैव सजग रहने और विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए निरंतर प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने विद्यार्थियों को केवल अपने जीवन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एकाग्रचित होकर नियमित पढ़ाई करने तथा परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किये।

विद्यार्थियों तथा क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को दृष्टिगत कर उनके कैरियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने विभिन्न विभागों तथा संस्थानों के विषय विशेषज्ञ तथा काउन्सलिंग एक्सपर्ट्स द्वारा “कैरियर ग़ाईडेन्स काउन्सलिंग कार्यशाला” में प्रमुख रूप से- केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोँद्योगिकी संस्थान सिपेट एजुकेशन हब जमनीपाली कोरबा से महेश कुमार टुंडा फेकल्टी, स्वेता जांगड़े सिपेट कोरबा, आईटीआई नोडल केंद्र बालक कोरबा से सुभाष शर्मा प्रशिक्षण अधिकारी, विजय कुमार जांगड़े प्रशिक्षण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुनील पाठक मेडिकल ऑफिसर, स्टेट बैंक लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कोरबा से बी. चंद्रशेखर एफएलसी, कुलेश्वर दास, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा से चंचल श्रीवास्तव सहायक संचालक, सिद्धार्थ तिवारी सहायक संचालक, पुलिस विभाग कोरबी चौकी से आर. रितेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विद्यार्थियों-युवाओं के कैरियर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण जानकारियों को बताया।
कार्यक्रम में हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों के द्वारा करतल ध्वनि से सराहना की गई।

इस अवसर छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विकास के लिए “पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन” में उपस्थित पालकों- विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामवासियों को प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने शिक्षा जागरूकता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर शाला परिसर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा “स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाकर लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के अंत में समुदाय के सहयोग से न्योता भोज आयोजित किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजनों के द्वारा एकसाथ बैठकर भोजन ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, विद्वान सिंह मरकाम जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती माधुरी देवी तंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, भारत सिंह सिदार जनपद सदस्य, गायत्री आयाम सरपंच सिमगा, श्याम बाई बिंझवार सरपंच घोंसरा, कृष्णा कुमार सरपंच नवापारा, राजेंदर सिंह मरकाम उपसरपंच सिमगा, सुन्दर लाल आयाम उपसरपंच घोंसरा, सोनसाय आयाम पूर्व सरपंच सिमगा, मनोहर सिंह बिंझवार सरपंच प्रतिनिधि, भुवनेश्वर कुमार पुलस्त सरपंच जामकच्छार, ललित कुमार उइके पूर्व सरपंच छिंदिया, जे.पी.सिंह तंवर सेवानिवृत तहसीलदार, विवेक मारकंडे जिला मंत्री भाजपा, विष्णु साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, संकुल सिमगा – गडरा अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतीराज के जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण-सविता आर्मो, फूलमती मरकाम, गिरिजा सारथी, दयाल साय, बाबूलाल सारथी, लाल सिंह, शाला विकास समिति के अध्यक्ष जय कुमार सिदार, योगेंद्र राजन, अन्य सदस्यगण, गणमान्य नागरिक, पालकगण, ग्रामवासी, विभिन्न विभागों-संस्थानों के अधिकारी, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह, व्याख्यातागण-दिव्या कुजूर, जाफरीन खान, रमाकांत कुसरो, पुष्पा कुमारी विज्ञान शिक्षक, दीपक कुमारी विज्ञान शिक्षक, सोनम बालन विज्ञान शिक्षक, उमाशंकर टोंडे अतिथि शिक्षक, संकुल समन्वयक विजय ताम्रकार गड़रा, संकुल समन्वयक देवपाल सिंह कँवर सिमगा, तेजराम चंद्रा सिमगा, प्रधानपाठक- उमेंद सिंह पुलस्त, रामेश्वर सिंह कँवर, सुनीता मरावी, छोटेलाल आयम, रूप सिंह आयम, धर्मेंद्र यादव, शिक्षकगण- नन्दकुमार आयाम, संतोष कुमार यादव, गंगाराम देशलहरे, पुष्पेंद्र कुमार कुर्रे, दिलाराम सिदार, करुणा तोमर, रुपसाय धनुवार, अन्य कर्मचारीगण, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, मितानिन, महिला स्वसहायता समूह की सदस्यगण, युवाजन, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भीषम प्रसाद साहू एवं उमाशंकर टोंडे अतिथि शिक्षक के द्वारा किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा2 मिनट ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा26 मिनट ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending