Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के जुड़गा जंगल में अवैध महुआ फैक्ट्री का भंडाफोड़, आबकारी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ..

Published

on

190 लीटर शराब, 1125 किलो लाहान जब्त—आरोपी भागे, 7 भट्टी जब्त ,

सहायक अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती से शराब माफियाओं में दहशत, जंगलों में शिफ्ट हो रहा अवैध कारोबार ..

सक्ती, आबकारी वृत्त सक्ती ने ग्राम जुड़गा में अवैध शराब के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने महुआ शराब बनाने की चल रही एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। लगातार हो रही कार्रवाई से खौफजदा शराब कारोबारी अब गांव-घरों से निकलकर जंगलों और नालों के किनारे छिपकर अवैध शराब तैयार कर रहे हैं, लेकिन विभाग की चौकस टीम ने उनकी यह चाल भी पकड़ी और भारी मात्रा में अवैध शराब व लाहान नष्ट किया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जुड़गा के नाला किनारे अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम का गठन कर तत्काल दबिश दी। जैसे ही आबकारी दल मौके पर पहुंचा, वहां मौजूद संदिग्ध आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। हालांकि मौके से भागे आरोपियों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हो चुका था।

कार्रवाई के दौरान टीम ने महुआ शराब बनाने की 7 चढ़ी हुई भट्टियां बरामद कीं, जिनमें गर्मागर्म शराब पकाई जा रही थी। इसके अलावा झाड़ियों में छिपाकर रखी गई लगभग 190 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसे आरोपी मौके से हटाने में नाकाम रहे। इससे यह स्पष्ट होता है कि यहां बड़े स्तर पर शराब उत्पादन किया जाता था।

मौके पर शराब बनाने के लिए उपयोग में लाई जा रही 45 बोरियों में 1125 किलोग्राम महुआ लाहान भी मिला। विभागीय मानकों के तहत इसका सैंपल लेकर शेष मात्रा को वहीं नष्ट कर दिया गया। इतनी बड़ी मात्रा के लाहान से सैकड़ों लीटर महुआ शराब तैयार की जानी थी, जिसका अवैध बाजार में मोटा भाव मिलता है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के पदस्थापन के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार एक के बाद एक निर्णायक कार्रवाई जारी है। इन कार्रवाइयों से अवैध कारोबारियों में स्पष्ट रूप से दहशत फैल चुकी है। अब शराब बनाने वाले अपने घरों से काम बंद कर जंगलों की ओर भाग रहे हैं, लेकिन विभाग की सक्रियता के चलते वे भी सुरक्षित नहीं रह पा रहे।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। भविष्य में भी इसी प्रकार की सघन और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending