खबर सक्ती ...
प्रथम अपर जिला न्यायाधीश और कलेक्टर की उपस्थिति में दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस ..

दिव्यांग बच्चों के लिए समाज का सहयोग जरूरी – न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल ,
दृष्टिबाधित बच्चों के हित में जिला प्रशासन सजग – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..
सक्ती, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल और कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया। इस दौरान दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय सक्ती के दिव्यांग बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज का सहयोग जरूरी है ताकि वे भी पूरी सकारात्मकता से सामान्य जीवन यापन कर सकें। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने दिव्यांग बच्चों के प्रदर्शन को तारीफ ए काबिल बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि जिला प्रशासन आप सभी दृष्टिहीन बच्चों के मदद के लिए तत्पर है।
सर्व दिव्यांग कल्याण संघ के संरक्षक जसबीर सिंह ने विद्यालय के समस्याओं से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया तो वहीं संचालक बिंदेश्वरी आदिले ने शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के स्थाई भवन की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का मंच संचालन उपाध्यक्ष दादू केवट ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन संस्थापक जसवंत आदिले द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, एस डी एम सक्ती अरुण सोम ने भी संबोधित किया।
मंच पर सर्वमाननीय न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे, न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल, सीजेएम सुश्री शुभदा गोयल, मजिस्ट्रेट श्रीमती दिव्या गोयल की गरिमामय उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में मांगेराम अग्रवाल, प्राचार्य दुलीचंद साहू, प्राचार्य मनहर, स्काउट लीडर सुश्री कमलादपि गबेल आदि के साथ विद्यालय परिवार ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login