Connect with us

खबर सक्ती ...

ट्रैक्टर ट्राली चोरी कांड का पर्दाफाश: सक्ती पुलिस ने मुख्य आरोपी को धरदबोचा ..

Published

on

राताखार में दबिश देकर बरामद हुई 2 लाख की ट्राली और ट्रैक्टर इंजन ,

आरोपी ने कबूला जुर्म, चार अन्य साथी फरार — सक्ती पुलिस की खोज जारी ..

सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई ट्राली तथा चोरी में प्रयुक्त सोनालिका ट्रैक्टर इंजन को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष कुमार साहू, निवासी बगबुडवा ने 05 दिसंबर को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ट्रैक्टर ट्राली, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है, अज्ञात चोर रात में चोरी कर ले गए हैं।

रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 447/2025 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोरबा जिले के राताखार क्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव तथा एसडीओपी सक्ती अंजली गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने रात में ही दबिश दी। मौके से संदेही युवक ओम पाण्डेय (20 वर्ष), निवासी राताखार कोरबा, को पकड़ा गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर बगबुडवा से ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर राताखार ले आने की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गई ट्राली और चोरी में प्रयुक्त सोनालिका ट्रैक्टर का इंजन क्रमांक CG 12 BQ 8464 बरामद किया।

आरोपी ओम पाण्डेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक भूपेन्द्र चन्द्रा, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, आरक्षक जोगेश राठौर सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़18 घंटे ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली19 घंटे ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, लोहराकोट में दबिश देकर एक आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

दुष्कर्म के मामले में सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..

सक्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

प्रेमिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का फैसला .. सक्ती, प्रथम अपर सत्र न्यायालय, सक्ती ने महिला की हत्या...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक हुआ आयोजित ..

31 जुलाई 2026 तक किसानों का पंजीयन पूर्ण करने के दिए निर्देश ..         सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता...

खबर कोरबा2 दिन ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending