खबर सक्ती ...
सक्ती के कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब आंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि ..

सक्ती, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया कंवर ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों को न्याय व सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाया।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साधेश्वर गवेल ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर भारत निरंतर विकास कर रहा है। संविधान निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने कहा कि संविधान के माध्यम से देश के हर वर्ग को न्याय दिलाने का कार्य किया गया, और आज भी देश संविधान के आधार पर संचालित है।
विधायक प्रतिनिधि पिंटू ठाकुर ने कहा कि भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर हम सभी उनके विचारों को नमन करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हैं। जनपद पंचायत के सभापति सत्यप्रकाश महंत ने कहा कि बाबा साहेब की विचारधारा समाज में ज्ञान और समानता का प्रकाश फैलाती है।
अधिवक्ता मनोज जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने अपनी अदम्य प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से सभी को स्वाभिमान, अधिकार और समानता का गौरव प्रदान किया। कांग्रेस नेता अशोक यादव ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर न्याय और मानवता की सेवा की जा सकती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल, पार्षद लाला सोनी, जनपद पंचायत सभापति सत्यप्रकाश महंत, अशोक यादव, अधिवक्ता मनोज जायसवाल, अमीर अग्रवाल, धनेश्वर जायसवाल, सुरेश डेन्सिल, हेमू सोनी, श्री खंडेलवाल सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login