Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के अंबेडकर चौक में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा मंच ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि ..

Published

on

पुण्यतिथि पर पदाधिकारियों ने सतनाम बस्ती में पहुंचकर फैलाया जागरूकता का संदेश ..

सक्ती, संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत परमपूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा मंच, जिला सक्ती के पदाधिकारियों ने शनिवार को अंबेडकर चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “बाबासाहेब अमर रहें” के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र, जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अमन डालमिया, प्रदेश सचिव दीपक गुप्ता, दुर्गश राठौर, मीडिया सह प्रभारी ओकार यादव, महासचिव गोविन्द देवागन, कोषाध्यक्ष विजय मित्तल, गोविन्दा निराला, मनोज सोनी, सुरेश साहू, रामनारायण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला विंग से अध्यक्ष नेहा गुप्ता, कोषाध्यक्ष झरना साहू, उपाध्यक्ष विघा साहू भी शामिल हुईं।

सभी वक्ताओं ने बाबासाहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक समरसता के लिए किए गए कार्यों और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत आधार प्रदान करने वाली उनकी दूरदृष्टि पर विस्तृत वक्तव्य दिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा, समानता और संवैधानिक अधिकारों के माध्यम से समाज को नई दिशा दी है। आज आवश्यकता है कि उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में जागरूकता बढ़ाई जाए और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाए।

कार्यक्रम के बाद मंच के सदस्यों ने अंबेडकर प्रतिमा से सटी हुई सतनाम बस्ती का भ्रमण किया और वहां के लोगों को डॉ. अंबेडकर के विचारों एवं उनके कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने नागरिकों से शिक्षा, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया।

पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह भावनात्मक, गरिमामय और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending