Connect with us

खबर सक्ती ...

रामलीला के दूसरे दिन मुनि आगमन, ताड़का, मारीच व सुबाहु वध की आकर्षक प्रस्तुति ..

Published

on

सरपंच सुनीता रमेश साहू एवं ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से ग्राम पंचायत कोटेतरा में 40 वर्ष बाद हो रहा ऐतिहासिक आयोजन, ग्रामीणों में उमंग ..

सक्ती, जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा में 40 वर्ष बाद आयोजित हो रही श्रीरामलीला ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है। सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू एवं ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से हो रहे इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचकर रामलीला का आनंद ले रहे हैं। श्री रामलीला महोत्सव मिर्जापुर के तत्वावधान में शनिवार को मंचित दूसरे दिन की प्रस्तुतियाँ अत्यंत प्रभावशाली और भावनात्मक रहीं।

कार्यक्रम के दौरान रावण दिग्विजय, विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम–लक्ष्मण को मांगने का प्रसंग, ताड़का वध तथा मारीच–सुबाहु वध की लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। कथा के अनुसार वन में ताड़का व दैत्यों द्वारा मुनियों के यज्ञ में निरंतर व्यवधान डाला जा रहा था। असुरों के अत्याचार से त्रस्त महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार पहुँचते हैं और यज्ञ की रक्षा हेतु राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने का आग्रह करते हैं। राजा दशरथ की स्वीकृति के बाद युवा राजकुमार वन में प्रवेश कर ताड़का और उसके पुत्र मारीच तथा सुबाहु का वध कर मुनियों की रक्षा करते हैं।

मंचन में राम की भूमिका निभा रहे निशांक जैन, लक्ष्मण की भूमिका में कलाकार, रावण की भूमिका में आदेश सैनी तथा विश्वामित्र की भूमिका में कलाकारों ने जीवंत अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार की रात गागलहेड़ी स्थित सब्जी मंडी में भी मिर्जापुर मंडली द्वारा मंचित ताड़का वध की लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भीषण युद्ध के बाद ताड़का के गिरते ही पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

मिर्जापुर, उत्तरप्रदेश से आए कलाकारों ने मुनि आगमन, ताड़का वध, मारीच–सुबाहु वध जैसे दृश्यों को प्रभावशाली संवाद, संगीत और भावपूर्ण अभिनय के साथ प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक कथा में डूब गए। ग्रामीणों का कहना है कि इतने वर्षों बाद रामलीला का आयोजन होना पूरे गांव के लिए सौभाग्य की बात है। आयोजन स्थल पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुँच रहे हैं और धार्मिक माहौल का आनंद ले रहे हैं।

ग्राम कोटेतरा में जारी यह रामलीला महोत्सव आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण प्रसंगों के मंचन के साथ जारी रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..10 घंटे ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा11 घंटे ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending