Connect with us

खबर रायगढ़

कानून की जीत : अपराधिक मानव वध में आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा ..

Published

on

इंस्पेक्टर कुमार गौरव साहू की सटीक विवेचना ने संगीन अपराधों में आरोपी को दिलाई कठोर सजा ..

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में कानून की सख्ती और सटीक विवेचना का एक और मजबूत उदाहरण सामने आया है, जहां तत्कालीन थाना प्रभारी खरसिया तथा वर्तमान में घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने निष्पक्ष, वैज्ञानिक और प्रभावी जांच की गई, वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक पी.एन. गुप्ता ने सशक्त तर्कों, ठोस साक्ष्यों और प्रभावी जिरह के माध्यम से न्यायालय में मामला मजबूती से प्रस्तुत किया जिसके चलते अपराधिक मानववध के मामले में आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। सत्र न्यायाधीश रायगढ़ जितेंद्र कुमार जैन के न्यायालय ने कल सत्र प्रकरण क्रमांक 114/2024 (थाना खरसिया अपराध क्रमांक 544/2024) में आरोपी कुशल चौहान पिता झाडूराम चौहान उम्र 41 वर्ष, निवासी बाम्हनपाली, थाना खरसिया को धारा 105 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत दोषसिद्ध कर 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹100 अर्थदंड से दंडित किया है।

अभियोजन के अनुसार 11 सितंबर 2024 को ग्राम पंचायत बाम्हनपाली के सरपंच पति दयाराम राठिया को सूचना मिली कि आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी विमला खड़िया के साथ बेरहमी से मारपीट की है। आरोपी ने पत्नी को घसीटकर कमरे में ले जाकर बांस के डंडे से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा डॉयल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल महिला को सिविल अस्पताल खरसिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना खरसिया में मर्ग कायम कर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा, खून से सने कपड़े जप्त किए, पटवारी नक्शा, गवाहों के कथन, फॉरेंसिक रिपोर्ट सहित सभी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर मजबूत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान 15 गवाहों के बयान कराए गए, जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी निरीक्षक कुमार गौरव साहू की विवेचना में हाल ही में थाना दीनदयाल नगर रायपुर के हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दिलाई जा चुकी है, और अब इस अपराधिक मानववध प्रकरण में बैक-टू-बैक सजा दिलाकर उन्होंने एक बार फिर अपनी दक्षता साबित की है इस सफलता को पुलिस विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..10 घंटे ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा11 घंटे ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending