Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी डेम के पास ताश के जुए की चल रही थी महफिल, 07 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, मौके से कई जुआरी फरार ..

Published

on

नगदी–मोबाइल–मोटरसाइकिल सहित 5.24 लाख रुपये का सामान जब्त ..

सक्ती, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार देर शाम थाना सक्ती एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने देवरी डेम के पास खुले स्थान पर चल रहे ताश के जुए पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 07 जुआरी मौके से पकड़े गए, जबकि कुछ आरोपी पुलिस की घेराबंदी देखकर फरार हो गए।

पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर मिली। सूचना थी कि देवरी डेम के पास 52 पत्ती ताश से ‘काट पत्ती’ नामक हार–जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों में— (1) इरशाद अहमद पिता अफताफ अहमद (42) निवासी मस्जिद मुहल्ला वार्ड क्र 06 चांपा, थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा, (2) बसंत खुंटे पिता स्व गुहाराम खुंटे (45) निवासी ग्राम देवरमाल थाना सक्ती जिला सक्ती, (3) रामगोपाल पटेल पिता स्व गनपत पटेल (55) निवासी कुरदा थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा, (4) चंद्रकात देवांगन पिता स्व बद्रीप्रसाद देवांगन (52) निवासी वार्ड क्र 20 देवांगनपारा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा, (5) अशोक पंडा पिता स्व लक्ष्मीधर पंडा (50) निवासी लच्छनपुर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा, (6) नितीन अग्रवाल पिता स्व मुन्ना लाल अग्रवाल (54) निवासी पुराना कालेज रोड चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा, (7) दीपक सिंह पिता स्व कैलाशपति (42) निवासी वार्ड क्र 09 रानीसागरपारा सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती शामिल हैं।

जुओं के फड़ व आरोपियों के पास से 74,120 रुपये नगद, 07 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1,00,000 रुपये) तथा घटनास्थल पर खड़ी 08 मोटरसाइकिलें (कीमत लगभग 4,00,000 रुपये) सहित कुल 5,24,120 रुपये का माल जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ती ताश की दो गड्डी, लाल–काला रंग की दरी तथा दो मोमबत्तियाँ भी बरामद की गई हैं।

मामले में अपराध क्रमांक 465/2025, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मौके से फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ के आधार पर अन्य नाम भी जोड़े जा रहे हैं।

इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी अमित सिंह एवं टीम, तथा थाना सक्ती से निरीक्षक लखन लाल पटेल, उप निरीक्षक भूपेंद्र चंद्रा, सउनि राजेश यादव, प्र.आर. जीत जाटवर, आरक्षक महासिंह सिदार एवं नामदेव लहरे की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात.. सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

PMS स्कीम के तहत रामनरेश यादव बने आइसेक्ट के जिला प्रबंधक, कौशल विकास को मिलेगी नई रफ्तार ..

सक्ती में PMS योजना का विस्तार करेंगे रामनरेश यादव, पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य .. सक्ती, वित्तीय वर्ष 2026-27...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबू बिसाहू दास महंत जी ने जनता के लिए अच्छा काम किया इसलिए जन मानस कई दशक बीत जाने के बाद भी उन्हें याद करते हैं – डॉ चरणदास महंत ..

श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, वस्त्र वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकतत्व में हुआ आयोजन .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बिसाहू दास महंत जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर, जिला सीईओ सहित नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि ..

खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था बिसाहू दास महंत जी ने – रामकुमार यादव .. सक्ती में 4 नई 108...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा एवं बिलासपुर जिले के प्रवास में ..

राज्यपाल बांकी मोंगरा के ग्राम ढप-ढप मे हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending