Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में 20–21 दिसंबर को कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय महासम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि ..

Published

on

सक्ती, सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज का बहुप्रतीक्षित प्रांतीय महासम्मेलन आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में दो दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में सम्पन्न होगा। समाज की ऐतिहासिक एकजुटता को प्रदर्शित करने वाले इस सम्मेलन के समापन समारोह (21 दिसंबर) में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजन समिति द्वारा पूर्व राज्यपाल माननीय रमेश बैस, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, विधायक धर्मलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, ललित चंद्राकर सहित समाज के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है। संयोजक कृष्ण कांत चंद्रा, प्रदेश महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर, ललित बघेल, अजय चंद्राकर एवं डाकेश्वर परगनिया ने मुख्यमंत्री से भेंटकर उन्हें औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

20 दिसंबर : कलश यात्रा से होगा शुभारंभ –

महासम्मेलन का शुभारंभ 20 दिसंबर की सुबह 10 बजे चंद्रा भवन, सक्ती से निकलने वाली महिलाओं की विशाल मंगल कलश यात्रा से होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए स्टेडियम पहुंचेगी। आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और पूरे समाज में उत्साह का वातावरण है। पहले दिन प्रांतीय महाधिवेशन, महिला–युवा–छात्र इकाइयों का प्रतिवेदन, उपजाति प्रमुखों का उद्बोधन, छात्र प्रतिभा सम्मान, ट्रस्ट एवं जिला इकाइयों का प्रतिवेदन तथा कुर्मी गौरव सम्मान जैसे प्रमुख कार्यक्रम होंगे। शाम को अतिथि उद्बोधन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

21 दिसंबर : सझा, बाइक रैली और सम्मान कार्यक्रम –

दूसरे दिन कूर्मि सझा, युवाओं की भव्य बाइक रैली, मिलन अंक–22 का विमोचन, युवा प्रतिभा सम्मान, कुर्मी शिखर सम्मान तथा विवाह योग्य युवक–युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कूर्मिका संगठन सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित विशिष्ट अतिथि समाज को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन के दोनों दिनों समाजबंधुओं के लिए नाश्ता, चाय और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। दूरस्थ जिलों एवं अन्य राज्यों से आने वाले समाजजनों से आवास व्यवस्था हेतु पूर्व सूचना देने का अनुरोध किया गया है। शाम और रात्रि में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन समिति ने प्रदेशभर के सभी कुर्मी क्षत्रिय समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक प्रांतीय महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात.. सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

PMS स्कीम के तहत रामनरेश यादव बने आइसेक्ट के जिला प्रबंधक, कौशल विकास को मिलेगी नई रफ्तार ..

सक्ती में PMS योजना का विस्तार करेंगे रामनरेश यादव, पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य .. सक्ती, वित्तीय वर्ष 2026-27...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबू बिसाहू दास महंत जी ने जनता के लिए अच्छा काम किया इसलिए जन मानस कई दशक बीत जाने के बाद भी उन्हें याद करते हैं – डॉ चरणदास महंत ..

श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, वस्त्र वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकतत्व में हुआ आयोजन .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बिसाहू दास महंत जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर, जिला सीईओ सहित नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि ..

खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था बिसाहू दास महंत जी ने – रामकुमार यादव .. सक्ती में 4 नई 108...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा एवं बिलासपुर जिले के प्रवास में ..

राज्यपाल बांकी मोंगरा के ग्राम ढप-ढप मे हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending