खबर सक्ती ...
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैजैपुर में ओ.आई.सी. हेल्थ स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में स्वास्थ्य विभाग के ओ.आई.सी. हेल्थ प्रीतेश सिंह राजपूत द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी संचालन, इमरजेंसी सेवाएं, प्रसूति कक्ष (लेबर रूम), टीबी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, दवा भंडार, लैब सेवाएं, साफ-सफाई व्यवस्था एवं बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन का गहन एवं बारीकी से परीक्षण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र भवन की समग्र स्थिति, उपलब्ध संसाधनों एवं मरीजों को प्रदत्त सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

ओ.आई.सी. हेल्थ राजपूत द्वारा मरीज पर्चियों के आधार पर समस्त दस्तावेजों का मिलान, रजिस्टर संधारण, रिपोर्टिंग एवं रिकॉर्ड प्रबंधन की विस्तार से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र में संचालित सेवाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र सुधारने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ओ.आई.सी. हेल्थ श्री राजपूत ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान जैजैपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाशंकर साहू, चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, बी.ई. टी.ओ, लैब टेक्निशियन सहित अन्य विभागीय स्वास्थ्य अमले उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login