Connect with us

खबर सक्ती ...

शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही की शुरुआत “राष्ट्रगान और राजकीय गीत” से ना होना गौरवशाली परंपरा के विरुद्ध – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ..

Published

on

”जन गण मन” राष्ट्रीय एकता और “अरपा पैरी के धार” राज्य की सांस्कृतिक पहचान का जानबूझकर अपमान – अर्जुन राठौर ,

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के गौरव एवं संवैधानिक मर्यादा का दोहरा अपमान ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने कहा कल 14 दिसम्बर 2025 का दिन छत्तीसगढ़ के लोकतांत्रिक इतिहास और राजकीय गौरव के लिए गौरवशाली परंपरा और छत्तीसगढ़ साढे तीन करोड़ जनता का अपमान का दिन है। राज्य की विधानसभा, जो जनता की आस्था और संवैधानिक परंपराओं का सर्वोच्च मंदिर है, वहां आज छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर एक साथ दो कुठाराघात किए गए।

उन्होंने कहा पहला और गंभीर अपमान – राज्य विधानसभा के इतिहास में पहली बार, सदन की कार्यवाही की शुरुआत न तो राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से हुई और न ही राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ से। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और राज्य की सांस्कृतिक पहचान के प्रति जानबूझकर की गई अवमानना है। 01 नवम्बर 2000 को नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य की पहली विधानसभा की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई थी। यह एक गौरवशाली परंपरा और संवैधानिक मर्यादा थी, जिसे आज तोड़ा गया है।

दूसरा पुराना जख्म – इससे पहले ही विधानसभा भवन से राज्य की महान विभूति और समाज सुधारक स्वर्गीय मिनीमाता जी के नाम को हटाया जा चुका है। यह हमारे महापुरुषों के प्रति सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कदम था। यह दोगुना अपमान है, पहले हमारे महान व्यक्तित्वों का, और अब हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और राज्य गौरव का अपमान है। ‘अरपा पैरी के धार’ केवल एक गीत नहीं, यह छत्तीसगढ़ की आत्मा है, यहाँ की धरा और जनता के संघर्ष व आशाओं का प्रतिबिंब है। इसकी उपेक्षा सीधे-सीधे छत्तीसगढ़िया अस्मिता पर प्रहार है।

हम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), जिले की जनता की ओर से तत्काल स्पष्टीकरण और बिना शर्त माफी की मांग करते हैं। हम मांग करते हैं कि विधानसभा में राष्ट्रगान व राज्यगीत की गौरवशाली परंपरा को तुरंत बहाल किया जाए तथा मिनीमाता जी सहित सभी राज्य निर्माताओं के प्रति सम्मान सुनिश्चित किया जाए तभी छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान अक्षुण्ण रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात.. सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

PMS स्कीम के तहत रामनरेश यादव बने आइसेक्ट के जिला प्रबंधक, कौशल विकास को मिलेगी नई रफ्तार ..

सक्ती में PMS योजना का विस्तार करेंगे रामनरेश यादव, पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य .. सक्ती, वित्तीय वर्ष 2026-27...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबू बिसाहू दास महंत जी ने जनता के लिए अच्छा काम किया इसलिए जन मानस कई दशक बीत जाने के बाद भी उन्हें याद करते हैं – डॉ चरणदास महंत ..

श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, वस्त्र वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकतत्व में हुआ आयोजन .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बिसाहू दास महंत जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर, जिला सीईओ सहित नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि ..

खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था बिसाहू दास महंत जी ने – रामकुमार यादव .. सक्ती में 4 नई 108...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा एवं बिलासपुर जिले के प्रवास में ..

राज्यपाल बांकी मोंगरा के ग्राम ढप-ढप मे हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending