Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के वार्ड क्रमांक 1 में आबकारी विभाग व नई उड़ान संगठन की बड़ी कार्रवाई, 240 किलो महुआ लाहन नष्ट ..

Published

on

अवैध महुआ शराब पर लगातार शिकंजा, झाड़ियों से 30 लीटर कच्ची शराब जब्त ..

सक्ती, आबकारी विभाग सक्ती एवं नई उड़ान सेवा संगठन के संयुक्त प्रयास से वार्ड क्रमांक 1 में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को शासकीय भूमि पर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के उद्देश्य से छुपाकर रखे गए 12 डिब्बों में भरे प्रत्येक 20 किलो, कुल 240 किलो महुआ लाहन को बरामद कर सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके साथ ही झाड़ियों में छुपाकर रखी गई लगभग 30 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त की गई।

बता दे कि सक्ती का वार्ड क्रमांक 1 लंबे समय से अवैध महुआ शराब निर्माण के लिए कुख्यात रहा है। आबकारी विभाग द्वारा यहां लगातार दबिश दी जाती रही है, जिसमें समय-समय पर हजारों किलोग्राम महुआ एवं अवैध शराब को नष्ट किया गया है। शराब कारोबारी विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए देर रात्रि में घरों के भीतर शराब बनाकर उसे शासकीय भूमि या झाड़ियों में छुपाकर रखने की चाल अपनाते हैं, ताकि घरों में दबिश के दौरान कोई साक्ष्य न मिले।

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक बसंती चौधरी के साथ नई उड़ान ना.सा. संगठन की सचिव पूर्णिमा कसेर, कोषाध्यक्ष कविता साहू तथा सदस्य गोरखनाथ यादव एवं कुंती यादव का सराहनीय सहयोग रहा।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी तथा सूचना मिलने पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending