Connect with us

खबर सक्ती ...

गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस संपन्न ..

Published

on

80 बालिकाओं की सहभागिता, व्यक्तित्व निर्माण व सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष मार्गदर्शन ..

सक्ती, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान तथा प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ सक्ती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आवासीय जिला स्तरीय कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। शिविर में सक्ती जिले की लगभग 80 बालिकाएं भाग ले रही हैं।
शिविर का मुख्य उद्देश्य कन्या जीवन को सशक्त बनाना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान कन्या जीवन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से दी जा रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन एवं व्यवहारिक ज्ञान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शालू पाहवा रहीं। उनके साथ रामनरेश यादव एवं रामकुवर साहू की उपस्थिति रही। अतिथियों ने बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमचंद श्रीवास्तव, श्रीमती रेवती केवट सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन उपस्थित रहे। शिविर 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक अंबेडकर चौक स्थित संस्कार भवन में अनवरत आयोजित किया जा रहा है। मौसम को ध्यान में रखते हुए शिविरार्थी बालिकाओं के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।
प्रथम दिवस में बालिकाओं को व्यक्तित्व निर्माण, इंटरनेट के सुरक्षित एवं सकारात्मक उपयोग सहित जीवनोपयोगी विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। शिविर की निरंतर प्रगति एवं सफलता के लिए गायत्री शक्तिपीठ सक्ती के समस्त परिजनों द्वारा सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती नेहा गुप्ता, सक्तीराज गुप्ता, मीना धुर्व, मोहनी साहू, श्रद्धा साहू, भगतराम साहू (जिला समन्वयक), संतोष जायसवाल, श्रीमती विघा साहू, प्रेमचंद श्रीवास्तव, पहलाद साहू, दुर्गेश राठौर, अनुशया पटेल, रेवती केवट, पिंकी साहू, पूर्णिमा श्रीवास, संतोषी कर्ष, प्रिमिला सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं बालिकाओं के परिजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..2 घंटे ago

जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ ..

अब जिले में ही होगी गंभीर बीमारियों की जांच, लगभग 9 लाख लोगों सहित आसपास के जिलों के मरीजों को...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: प्रभारी शाखा प्रबंधक कल्लु प्रसाद मिश्रा को किया निलंबित ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने की कार्रवाई .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026 के दौरान...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का सख्त एक्शन : पेयजल, शिक्षा और खाद वितरण में लापरवाही पर अधिकारियों की क्लास, सहायक आयुक्त निलंबित ..

सौम्य व्यक्तित्व, सख्त प्रशासन : मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद के बीच लापरवाह अफसरों को दी कड़ी चेतावनी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका परिषद सक्ती में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

डभरा में बिना लाइसेंस उर्वरक भंडारण पर छापा, 60 बोरी नीमलेपित यूरिया जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, कालाबाजारी की आशंका में यूरिया जब्त .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली : सीएम हेल्पलाइन 1076 के संचालन के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न ..

24/7 संचालित होगा सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली, टोल फ्री नंबर 1076 पर निःशुल्क किया जा सकता है कॉल ,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली नई मजबूती : 10 नए डायल-112 व हाईवे पेट्रोलिंग वाहन हुए शामिल ..

कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने दिखाई हरी झंडी, आपात स्थिति में अब मिलेगी और त्वरित पुलिस...

खबर रायगढ़1 दिन ago

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को दी 16 अत्याधुनिक CG डॉयल-112 वाहनों की सौगात, आपात सेवाएं होंगी और तेज ..

CG डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन का विस्तार : पुलिस, मेडिकल, फायर व महिला हेल्पलाइन सहित सभी आपात सेवाएं अब एक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित, पशु क्रूरता रोकने लागू होंगे सख्त प्रावधान ..

पशु क्रूरता निवारण को लेकर जिला प्रशासन सख्त, आवारा पशुओं के संरक्षण एवं रेबीज नियंत्रण पर विशेष जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में नशे का जाल: गांजा और नशीली दवाइयों की गिरफ्त में युवा पीढ़ी ..

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग, पुलिस अधीक्षक से विशेष अभियान चलाने की अपील .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending