Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर के अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन ..

Published

on

सुशासन से ही अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा जनकल्याण का लाभ — कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ,

अटल जी के विचार आज भी प्रासंगिक, उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान — सीएमओ प्रहलाद पांडेय ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद सक्ती के द्वारा आज गुरुवार 25 दिसंबर को नगर के बुधवारी बाजार स्थित नवनिर्मित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा अटल परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी जी की विशालकाय प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात आयोजित मंचीय कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सक्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय एवं उपयंत्री तारकेश्वर नायक द्वारा आगंतुक अतिथियों का पुष्पाहार भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि सुशासन दिवस का मुख्य उद्देश्य अटल जी की मंशानुरूप आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा शासन की योजनाओं का समुचित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अटल जी के विचारों और कार्यों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी जी का ऐतिहासिक योगदान रहा है। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने देश को विकास की नई दिशा दी और भारत को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। उनकी जन्म जयंती पर सभी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान टिकेश्वर गबेल, नगर पालिका सक्ती के उपाध्यक्ष भारत यादव, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, रामनरेश यादव, गोविंद देवांगन, धरमलाल रात्रे, सुरेश साहू, ऋषि कुमार गोयल, मांगेराम अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल राजा, अभिषेक बंसल, गोविंदा निराला, पार्षद श्रीमती अनीता गोपाल यादव, रामावतार साहू, सुश्री केसरी द्विवेदी, शयन शुक्ला, मोहम्मद इब्राहिम खान, संतोष सोनी लाला, दिलीप सराफ, धनंजय नामदेव, प्रेमलाल पटेल, नटवरलाल गोंड, राम सिंह सिदार, मनोज सोनी सहित काफी संख्या में नगर पालिका सक्ती के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending