Connect with us

खबर सक्ती ...

नववर्ष पर ग्राम रैनखोल में गरीब परिवारों को कंबल वितरण व वनभोज का आयोजन ..

Published

on

पुलिस सुरक्षा सप्ताह के दौरान नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन करेगा हेलमेट वितरण कार्यक्रम ..

सक्ती, नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 28 दिसंबर को आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नववर्ष के अवसर पर समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि फाउंडेशन द्वारा 4 जनवरी 2026, रविवार को पहाड़ों से घिरे अंतिम छोर पर स्थित ग्राम रैनखोल में जरूरतमंद गरीब परिवारों को कंबल का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए मिठाई वितरण एवं सामूहिक वनभोज का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए आदिवासी एवं गरीब परिवारों को कंबल वितरण से राहत मिलेगी। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए विशेष रूप से मिठाई वितरण एवं वनभोज की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीणों के साथ आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 जनवरी से प्रारंभ हो रहे पुलिस सुरक्षा सप्ताह के दौरान नागरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फाउंडेशन की ओर से हेलमेट का वितरण किया जाएगा। यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि हेलमेट वितरण के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, मागेराम अग्रवाल, कृष्ण कुमार गवेल, महासचिव गोविंद देवांगन, प्रवक्ता राजीव लोचन ठाकुर, कोषाध्यक्ष विजय मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष नेहा गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती दीपमाला राठौर एवं श्रीमती विघा साहू, मीडिया प्रभारी नारायण राठौर, सह सचिव गोपाल गौतम, ऊकार यादव, मोहन साहू, पुरुषोत्तम खुटे, तुलेश जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending