Connect with us

खबर सक्ती ...

रबी वर्ष 2025-26 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित ..

Published

on

गेहूं एवं सरसों फसल उत्पादक कृषकों के लिए फसल बीमा उत्तम विकल्प ,

कृषक नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर या संबंधित बैंक में करा सकते है फसल बीमा ..

      
सक्ती, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी फसलों के लिये बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित किया गया है। सक्ती जिले में रबी मौसम में गेहूं सिंचित और सरसों फसल को अधिसूचित किया गया है। गेहूं फसल के लिये ग्राम एवं सरसों फसल के लिए राजस्व निरीक्षक मण्डल को इकाई क्षेत्र लिया गया है। जिले में गेहूं फसल के लिए विकासखण्ड जैजैपुर अन्तर्गत चार ग्राम चिखलरौंदा, झालरौंदा, भोथिया, मलनी तथा विकासखण्ड मालखरौदा अन्तर्गत तीन ग्राम बड़े सीपत, कुरदा, चारपारा और विकासखण्ड सक्ती अन्तर्गत तीन ग्राम जाजंग, मसनियांकला, रगजा को अधिसूचित किया गया है। इसी प्रकार सरसों फसल के लिए विकासखण्ड जैजैपुर अन्तर्गत ठठारी राजस्व निरीक्षक मण्डल में ग्राम बर्रा, चिकलरौंदा, झालरौदा, लोहारकोट, आमापाली, बिछिया, बोईरडीह, हरदी, भोथिया, मलनी एवं विकासखण्ड डभरा अन्तर्गत धुरकोट राजस्व निरीक्षक मण्डल में ग्राम कबारीपाली, केकराभांट, कोटमी, बिलाईगढ़, अमलीपाली, बिनौधा, पुरैना तेली, साल्हे को अधिसूचित किया गया है। इन ग्रामों के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा करा कर फसल क्षति की स्थिति में लाभ प्राप्त कर सकते है। जिला सक्ती में फसल बीमा के लिए बीमा कम्पनी बजाज जनरल इन्शोरेंस कम्पनी लिमिटेड को अनुबंध किया गया है। गेहूं सिंचित के लिये बीमांकित राशि 12000 रूपये प्रति एकड है तथा कृषकों के लिये प्रीमियम देय राशि 180 रूपये प्रति एकड है। सरसों फसल के लिये बीमांकित राशि 8800 रूपये प्रति एकड है तथा कृषकों के लिये प्रीमियम देय राशि 132 रूपये प्रति एकड निर्धारित है।
             
उप संचालक कृषि सक्ती के द्वारा अधिसूचित ग्रामों में सभी गेहूं उत्पादक एवं सरसों उत्पादक कृषकों को फसल बीमा का लाभ लेने के लिये आग्रह किया गया है। रबी फसलों को प्राकृतिक आपदा जैसे-चक्रवाती तुफान, ओले आदि से बहुत अधिक नुकसान होता है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति होती है। ऐसे स्थिति में गेहूं एवं सरसों फसल लगाने वाले कृषकों के लिए फसल बीमा कराना उत्तम विकल्प है। अधिसूचित ग्राम के अधिक से अधिक किसानों को बीमा आवरण में सम्मिलित करने के लिये मैदानी स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा चौपाल के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। फसल बीमा के लिये किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी या अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर अथवा संबंधित बैंक से सम्पर्क कर सकते है। किसान फसल बीमा कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज बुवाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1 तथा पी-2 फसल विवरण के साथ निर्धारित तिथि 31 दिसम्बर 2025 से पूर्व अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर अथवा संबंधित बैंक में जा कर फसल बीमा करा सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..19 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..21 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending