Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

शिवरीनारायण को स्वच्छ–प्लास्टिक मुक्त बनाने ‘शबरी कार सेवा’ जनआंदोलन की शुरुआत ..

Published

on

कलेक्टर जन्मेजय महोबे का आह्वान—“शिवरीनारायण हमारा नगर है, स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी” ,

नदी-तट संरक्षण से रोजगार सृजन तक: स्वच्छता सेनानी अभियान से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा ..

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने नदी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान ..

जांजगीर-चांपा, जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा एवं नगर पंचायत शिवरीनारायण की संयुक्त पहल “शबरी कार सेवा” का आज शुभारंभ किया गया। स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान की शुरुआत स्वच्छता सेनानी अभियान के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ की गई। अभियान में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गोकुल रावटे, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, नगर पंचायत शिवरीनारायण अध्यक्ष राहुल थवाईत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि शिवरीनारायण एक पवित्र, ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी है, जहाँ तीन नदियों का संगम इसकी विशिष्ट पहचान है। ऐसी नैसर्गिक एवं धार्मिक धरोहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शबरी कार सेवा केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे निरंतर अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।इस अभियान के माध्यम से जनभागीदारी, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों के साथ शिवरीनारायण को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक-मुक्त धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में शुरुवात की गई।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को प्रतिदिन स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार पूरे शिवरीनारायण नगर को भी अपना घर मानकर स्वच्छ रखना होगा। कचरे का संग्रहण, उसका सेग्रीगेशन एवं शत-प्रतिशत निस्तारण हम सभी का दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में नगर पंचायत, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन, स्व-सहायता समूह, युवा, महिलाएँ, छात्र-छात्राएँ, पुजारीगण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया — “शिवरीनारायण हमारा है और इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”कलेक्टर ने नागरिकों को स्वच्छता सेनानी के रूप में जोड़ते हुए स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई गई। शपथ में खुले में कचरा नहीं फैलाने, घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, घर-घर गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा समाज को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प शामिल रहा।

“स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, नागरिक आदत बने” — कलेक्टर

कलेक्टर महोबे ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या एक विभाग का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। शिवरीनारायण को आदर्श नगर के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन एवं नागरिकों की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है।

100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर विशेष जोर –

अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करते हुए 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, खुले में कचरा फेंकने पर रोक एवं निरंतर निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है। डस्टबिन-फ्री बाजार की पहल से स्वच्छ एवं व्यवस्थित बाजार संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इससे महिलाओं को स्थायी रोजगार, नियमित आय एवं आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त होंगे।

प्लास्टिक-मुक्त व्यवहार एवं पर्यटन विकास पर फोकस –

नागरिकों से अपील की गई कि बाजार जाते समय कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करें। साथ ही घाटों के सौंदर्यीकरण, एक्सपीरियंस ज़ोन के विकास, नाव संचालन एवं नदी-तट प्रबंधन के माध्यम से स्वच्छता, पर्यटन एवं पर्यावरण को एक साथ सशक्त किया जाएगा।

स्वच्छता मित्रों का सम्मान –

नगर की स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े सभी सफाई कर्मचारियों को “स्वच्छता मित्र” के रूप में सम्मानित किए जाने की बात कही गई। कलेक्टर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के योगदान के बिना स्वच्छ शिवरीनारायण की कल्पना संभव नहीं है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा10 घंटे ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending