खबर सक्ती ...
कलेक्टर के निर्देशन पर अधिकारी लगातार कर रहे जिले के धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।किसानों से सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता विनोद सेन द्वारा धान उपार्जन केंद्र सुलौनी, सिंघरा, सोनादुला और सकर्रा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नए एवं पुराने जूट बारदाने, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है तथा निरीक्षण संबंधी जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान विक्रय के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही धान खरीदी कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।
बता दे कि शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 31 जनवरी 2026 तक सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य जारी है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login