Connect with us

खबर बिलासपुर

सिम्स में C-ARM मशीन से पहला ऑपरेशन, आम मरीजों को निजी अस्पताल या रायपुर नहीं भटकना पड़ेगा ..

Published

on

अब जटिल ऑपरेशन यहीं संभव, ऑर्थोपेडिक एवं एनेस्थीसिया विभाग की संयुक्त दक्षता से मरीज को मिला नया जीवन ..

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर को नववर्ष के अवसर पर प्राप्त अत्याधुनिक C-ARM मशीन अब केवल एक चिकित्सीय उपकरण नहीं, बल्कि गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए आशा, विश्वास और जीवन की नई किरण बनती जा रही है। इस मशीन का सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ऑपरेशन थिएटर में विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसके पश्चात इसका उपयोग जटिल शल्यक्रियाओं में प्रारंभ हुआ।

उल्लेखनीय है कि विगत लगभग 7 वर्षों से सिम्स में C-ARM मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण हर वर्ष करीब 100 से 150 गंभीर हड्डी रोग एवं ट्रॉमा मरीजों को रायपुर अथवा निजी अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। अब C-ARM मशीन के उपलब्ध होने से यह मजबूरी समाप्त हो गई है और ऐसे जटिल ऑपरेशन सिम्स में ही सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में C-ARM मशीन से पहला जटिल ऑपरेशन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक मरीज पर सफलतापूर्वक किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेदु दास (उम्र 40 वर्ष), निवासी देवरीडीह, जिला बिलासपुर, दिनांक 27 दिसंबर 2025 को मोटरसाइकिल से कार्य से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गा मंदिर, व्यापार विहार के समीप एक ऑटो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद घायल को गंभीर अवस्था में सिम्स चिकित्सालय लाया गया।

चिकित्सकीय परीक्षण में पाया गया कि मरीज के दाहिने पैर की हड्डी टूटकर बाहर निकल गई थी, जो अत्यंत गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण स्थिति थी। ऑर्थोपेडिक विभाग की तत्पर एवं अनुभवी टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार करते हुए हड्डी को उसी समय अंदर स्थापित किया तथा बाहर से रॉड लगाकर पैर को फिक्स किया गया, जिससे संक्रमण एवं अन्य जटिलताओं को समय रहते रोका जा सका।

घाव भरने के पश्चात आज दिनांक 5 जनवरी 2026 को सिम्स में हाल ही में स्थापित अत्याधुनिक C-ARM मशीन की सहायता से मरीज के पैर में टीबिया नेलिंग (अंदर से रॉड डालकर हड्डी को सही स्थिति में जोड़ने) की जटिल शल्यक्रिया पूरी तरह सफल रही। C-ARM तकनीक के माध्यम से सर्जरी के दौरान हड्डी की सटीक स्थिति प्रत्यक्ष रूप से देखी जा सकी, जिससे ऑपरेशन अधिक सुरक्षित, सटीक एवं प्रभावी सिद्ध हुआ।
इस सफल सर्जरी में ऑर्थोपेडिक विभाग के
डॉ. ए. आर. बैन, डॉ. संजय घिल्ले, डॉ. अविनाश अग्रवाल एवं डॉ. प्रवीण द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं एनेस्थीसिया विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. भावना राय ज्यादा एवं डॉ. बर्मन द्वारा ऑपरेशन के दौरान कुशल एनेस्थीसिया प्रबंधन एवं निरंतर जीवनरक्षक निगरानी सुनिश्चित की गई।

अधिष्ठाता, चिकित्सा अधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष के विचार इस अवसर पर सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा —

“नववर्ष पर सिम्स को प्राप्त अत्याधुनिक C-ARM मशीन संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। विधिवत पूजा के साथ इस मशीन का शुभारंभ कर इसे मरीजों की सेवा में समर्पित किया गया है। इससे अब जटिल से जटिल हड्डी रोग एवं सड़क दुर्घटना के मामलों का उच्चस्तरीय उपचार सिम्स में ही संभव हो सका है।”

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा—

“C-ARM मशीन के आगमन से ट्रॉमा और ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब सर्जरी के दौरान हड्डी की वास्तविक स्थिति तुरंत दिखाई देती है, जिससे ऑपरेशन की सफलता दर बढ़ी है और मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।”

वहीं ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. ए. आर. बैन ने कहा—

“नई C-ARM मशीन ऑर्थोपेडिक विभाग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। टीबिया नेलिंग जैसी जटिल शल्यक्रियाएं अब अधिक सटीकता और आत्मविश्वास के साथ की जा रही हैं, जिससे मरीजों की रिकवरी तेज हो रही है और जटिलताओं की संभावना में उल्लेखनीय कमी आई है।”
चिकित्सकों के अनुसार वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है तथा वह चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वस्थ हो रहा है।
सिम्स में स्थापित यह C-ARM मशीन अब प्रतिदिन सड़क दुर्घटना पीड़ितों एवं गंभीर हड्डी रोग से ग्रसित मरीजों के लिए नई आशा, नया विश्वास और नया जीवन लेकर आ रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending