खबर सक्ती ...
राजस्व विभाग की टीम द्वारा तीन ट्रैक्टरों से अवैध धान परिवहन पर की गई कार्यवाही ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा विनय कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जनवरी 2026 को रात्रि लगभग 01:30 बजे भद्री चौक से सिंघीतराई की ओर तीन ट्रैक्टरों में धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच दल ने मौके पर पहुंचकर तीनों ट्रैक्टरों को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पाया गया कि तीनों ट्रैक्टरों में लगभग 150-150 कट्टी धान लोड किया गया था, जिसके संबंध में वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। टीम द्वारा तीनों ट्रैक्टरों को अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त कर लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों को चौकी फ़गुरम में सुरक्षार्थ रखा गया है। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि अवैध धान परिवहन के इस मामले में नियमानुसार पंचनामा तैयार कर लिया गया है तथा संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि में अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।
इस कार्यवाही में तहसीलदार डभरा मनमोहन प्रताप सिंह, पटवारी हरमेन्द्र वारे, देव कश्यप एवं राजेंद्र चन्द्रा सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की संयुक्त टीम शामिल थी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login