Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा आज सक्ती जिले में प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना तथा शासकीय आश्रम व छात्रावास को बीपीएल दर पर प्रदाय खाद्यान्न सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा सक्ती जिले में ई-केवाईसी हेतु शेष 50000 सदस्यों का विशेष अभियान चलाकर ईकेवाईसी पूर्ण कराने, उचित मूल्य दुकानों में सभी सूचना के प्रदर्शन, स्टॉक का मिलान तथा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नियमित खुलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किए। पूरक पोषण आहार योजना के संदर्भ में पोषण ट्रेकर में दर्ज पंजीकृत बच्चों के पुनः परीक्षण करने, आंगनबाडी केन्द्रो में सभी सूचनाओं के प्रदर्शन के निर्देश दिए गए। जिले के सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत प्रति डाईट खाद्यान्न दाल, सब्जी आदि की मात्रा प्रदर्शित करने तथा इसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी शासकीय आश्रम व छात्रावास में फोर्टिफाईड चावल को पकाने की प्रक्रिया और प्रति छात्र खाद्यान्न की पात्रता और खाद्य विभाग के कॉल सेंटर को स्थाई रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग राजीव कुमार जायसवाल, जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह के साथ सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिला प्रबंधक नान तथा जिले के समस्त सहायक खाद्य अधिकारी तथा खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।

खाद्य आयोग के अध्यक्ष और टीम ने शासकीय उचित मूल्य दुकान सहित विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण –

कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक के पूर्व राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा और उनके दल द्वारा उचित मूल्य दुकान मालखरौदा और अडभार का अवलोकन किया गया तथा खाद्यान्न के सैंपल प्रदर्शित करने, एपीएल और बीपीएल चावल के स्टॉक को पृथक रखने के निर्देश आयोग के अध्यक्ष द्वारा दिए गए। आंगनबाडी केन्द्र, बीरभांठा क्रमांक 2, का भी निरीक्षण आयोग के दल द्वारा किया गया जिसमें फोर्टिफाइड चावल के पकाने की विधि की जानकारी देने के साथ-साथ शिकायत हेतु खाद्य विभाग के काल सेंटर की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मालखरौदा में स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भोजन चखकर भी आयोग के अध्यक्ष द्वारा देखा गया एवं अधीक्षक के कार्यो को बेहतर बताया एवं फोर्टिफाईड चावल को सही तरीके से पकाने की विधि के पालन के निर्देश दिए गए। आयोग के अध्यक्ष द्वारा अपर प्राईमरी स्कूल, मालखरौदा के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन में प्रति डाईट पात्रतानुसार चावल, दाल, खाद्य तेल और सब्जी को बनाये रखने तथा जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में फोर्टिफाईड चावल को पकाने की सही विधि के प्रचार के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने निरीक्षण किये गए मालखरौदा, मिडिल स्कूल मे पेयजल की व्यवस्था, आंगनबाडी केन्द्र, बीरभांठा मे विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..17 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर17 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर17 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..18 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending