Connect with us

खबर सक्ती ...

अडभार में अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता के उत्कृष्ट कवरेज पर पत्रकार संघ सक्ती के जिला सचिव महेंद्र बरेठ हुए सम्मानित ..

Published

on

मां अष्टभुजी सेवा समिति के आयोजन को मिला मीडिया का सशक्त सहयोग, सफल रहा कबड्डी महोत्सव ..

सक्ती, जिले के नगर पंचायत अडभार में मां अष्टभुजी सेवा समिति द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं उसके उत्कृष्ट मीडिया कवरेज के लिए पत्रकार संघ सक्ती के जिला सचिव तथा जे एक्स न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर महेंद्र बरेठ को सम्मानित किया गया। मां अष्टभुजी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति के संचालक विकास चौबे ने कहा कि अडभार नगर छत्तीसगढ़ की प्राचीन धार्मिक एवं पुरातात्विक धरोहरों में विशिष्ट स्थान रखता है। यह नगर छठवीं शताब्दी की ऐतिहासिक पहचान के साथ सर्वसिद्धि दक्षिण काली मां अष्टभुजी शक्तिपीठ के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि अडभार को 126 देवी-देवता, 126 तालाब तथा 126 बट-पीपल वृक्षों की परंपरा के लिए प्राचीन काल से जाना जाता है। समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामाजिक समरसता एवं नगर विकास जैसे क्षेत्रों में सतत कार्य कर रही है। इसी क्रम में अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो अत्यंत सफल एवं प्रशंसनीय रहा।

कार्यक्रम में शिक्षक लकेश्वर श्याम ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से देश के कई राज्यों से आए खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आतिथ्य सत्कार करने का अवसर मिला, जिसे वे सौभाग्य मानते हैं। वहीं समिति के कोषाध्यक्ष रमेश देवांगन ने अडभार नगर की पारंपरिक अतिथि-संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां का स्नेह और अपनापन सभी को सदा स्मरण रहेगा। उन्होंने संदेश दिया कि “जीवन एक क्रीड़ा स्थल है, इसे पूरे मन से खेलना चाहिए।”

सम्मानित पत्रकार संघ सक्ती के जिला सचिव महेंद्र बरेठ ने अपने संबोधन में मां अष्टभुजी सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के अधिकांश सदस्य शिक्षक हैं, जो अडभार नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो सम्मान मिला है, वह उनके लिए प्रेरणास्रोत है और वे आगे भी सकारात्मक व जनहितकारी गतिविधियों का निष्पक्ष कवरेज करते रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति सदस्य, खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending