Connect with us

खबर सक्ती ...

जैजैपुर में टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा, 24 मरीजों को वितरित किए गए फूड बास्केट ..

Published

on

सक्ती, जिला सक्ती में टीबी उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से टीबी मरीजों के लिए पोषण आहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड जैजैपुर में टीबी से पीड़ित 24 मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों के उपचार के साथ-साथ उनके पोषण स्तर में सुधार करना है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि दवाओं के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार टीबी उपचार की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी सोच के तहत मरीजों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

इससे पूर्व सक्ती एवं मालखरौदा विकासखंड के टीबी मरीजों को भी पोषण आहार का वितरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से मरीजों में सकारात्मक संदेश जा रहा है और वे नियमित उपचार के लिए भी अधिक प्रेरित हो रहे हैं। यह कार्यक्रम न केवल मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर रहा है, बल्कि जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, बीएमओ डॉ. उमा शंकर साहू, बीपीएम मक्रांत बंजारे, बीईटीओ हर गोविन्द कोसले, एसटीएस नसीमा खान सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों ने मरीजों को नियमित दवा सेवन, पौष्टिक आहार लेने एवं समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण सहायता का लाभ मिल सके और जिले से टीबी का उन्मूलन संभव हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending