Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की कार्रवाई में NH-49 के ढाबे से 9.16 लीटर शराब जब्त, ढाबा संचालक चंद्र कुमार बघेल भेजा गया जेल ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-49 स्थित ग्राम डोंगिया में संचालित चंद्र कुमार ढाबा में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी एवं महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंद्र कुमार बघेल पिता रामचरण बघेल (उम्र 37 वर्ष) अपने ढाबे में अवैध रूप से देशी और महुआ शराब ग्राहकों को विक्रय करने के उद्देश्य से संग्रहित कर रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

जांच के दौरान ढाबा परिसर एवं आरोपी के घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में ढाबे के समीप गाय कोठा में खुदे गड्ढे में छिपाकर रखी गई 22 नग देशी प्लेन मदिरा पाव (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) कुल 3.96 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही कूलर में छिपाकर रखे गए 26 नग प्लास्टिक पाउच (प्रत्येक 200 मिलीलीटर) महुआ शराब कुल 5.20 लीटर भी जब्त की गई। इस प्रकार कुल 9.16 लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई।

अवैध शराब पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया।

दिनांक 30 जनवरी 2026 को इस कार्रवाई में 01 प्रकरण कायम, 01 आरोपी गिरफ्तार तथा 9.16 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई।

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी स्टाफ परस, बसंती एवं नगर सैनिकों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर महंत दंपति का संदेश—प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना ..

शक्ति उपासना और नई ऊर्जा का पर्व: महंत दंपति ने दी शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का किया गौरवगान .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन ..

नवीन हॉस्टल भवन निर्माण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

निजी हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत पर गहरी संवेदना: पीड़ित वर्ग को हर संभव...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री ने ‘मोदी के राज्य से लौटकर’ पुस्तक का किया विमोचन , छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकारों के गुजरात भ्रमण पर...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मानवाधिकार एवं महिला सेल की जिला अध्यक्ष कांता यादव का 40वां जन्मदिन धूमधाम से मना, समाज सेवा को लेकर मिली सराहना ..

जन्मदिन पर गूंजा सम्मान: पत्रकार संघ सक्ती के जिला अध्यक्ष तपेश शर्मा ने की कांता यादव के कार्यों की प्रशंसा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से अमरिका बंजारे बनीं आत्मनिर्भर, बदली जिंदगी की तस्वीर ..

स्व-सहायता समूह और सरकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, अमरिका बनीं महिलाओं के लिए मिसाल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की महतारी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती में आबकारी का बड़ा छापा: 5लीटर से अधिक महुआ शराब के साथ आरोपी राज सिंह राजपूत गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई: घर से चल रहा अवैध शराब कारोबार, आदतन तस्कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष फिर बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन ..

समाज की एकजुटता का संदेश: अग्रवाल सभा सक्ती की कमान फिर संभालेंगे श्यामसुंदर अग्रवाल .. सक्ती, अग्रवाल सभा सक्ती की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रीवा–रायपुर हवाई सेवा से विकास को मिलेगी नई रफ्तार : उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ..

रीवा–रायपुर फ्लाइट से बढ़ीं नजदीकियां, रायपुर दौरे पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल .. रायपुर, मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त ..

रायपुर, प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending