Connect with us

खबर सक्ती ...

मनरेगा बचाओ संग्राम: सक्ती में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, डॉ. चरणदास महंत का भाजपा पर तीखा हमला ..

Published

on

मनरेगा को बंद करने की साजिश का आरोप, सक्ती में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन— बेरिकेट पर चढ़े विधायक उमेश पटेल, रामकुमार यादव ..

सक्ती, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा गुरुवार को जिला मुख्यालय जेठा के सामने मैदान में एक विशाल सभा एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर कर बंद करने की साजिश रचने तथा गरीब, मजदूर और किसानों के हितों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और मजदूर मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा।

सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नियत दोनों ही साफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को बंद करने की तैयारी की जा रही है, जो सीधे तौर पर गरीब और मजबूर परिवारों के पेट पर लात मारने जैसा है। डॉ. महंत ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करें।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सह-प्रभारी जारिता मेडम ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में पूरे देश में अराजकता का माहौल बन गया है। गरीबों की योजनाओं में कटौती कर उन्हें हाशिये पर धकेला जा रहा है। प्रदेश समन्वयक एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि जब तक हर हाथ को काम और हर काम का उचित दाम नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि मनरेगा गांव-गरीब के जीवन-यापन का प्रमुख साधन है, लेकिन भाजपा सरकार इसके नियमों को जटिल बनाकर गरीबों को रोजगार से वंचित कर रही है। विधायक बालेश्वर साहू ने धान खरीदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों से किए गए वादों से मुकर गई है। दाना-दाना खरीदने का दावा करने वाली सरकार अब रकबा और धान खरीदी में तरह-तरह की बाधाएं खड़ी कर रही है।

जिला प्रभारी विजय केसरवानी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिले के किसान-मजदूरों के साथ मिलकर संघर्ष किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि गबेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा को पंचायतों के हाथ से निकालकर निजी ठेकेदारों के हवाले करने की तैयारी कर रही है, जिससे गांवों का विकास और गरीबों का रोजगार दोनों प्रभावित होंगे।

सभा के पश्चात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब विधायक उमेश पटेल और रामकुमार यादव बेरिकेट पर चढ़ गए। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमा-झटकी भी हुई, हालांकि पुलिस बल की मुस्तैदी से हालात नियंत्रित कर लिए गए। कलेक्टर कार्यालय को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने चारों ओर से घेर रखा था।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में लागू करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तथा धान खरीदी 15 फरवरी तक किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री नोवल वर्मा, प्रशांत मिश्रा, जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गण ओम प्रकाश पटेल, गोपाल भारद्वाज, कुशल कश्यप, राकेश राठौर, श्याम केवट, रामप्यारी सिदार, साधेश्वर गवेल, मेनिका जायसवाल, दादु जायसवाल, गिरधर जायसवाल, पिन्टू ठाकुर, कुसुम यादव, राजु राठौर, ऋषि रॉय, रोहित चंद्रा, रेशमा विजय सूर्यवंशी, लकेश्वरी लहरें, पूर्णिमा खूंटे, रामसजीवन देवांगन, अलका जायसवाल, महबूब खान, जगेश्वर सिंह, सरवन सिदार, विजय जायसवाल, रूपनारायण साहू , सत्यप्रकाश, अशोक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कॉफी दिनों बाद सक्ती में कांग्रेस का इतना बड़ा आंदोलन देखने को मिला। कलेक्टर कार्यालय को पुलिस ने पूरी तरह घेर लिया था। ज्ञापन सौंपने के पूर्व युवक कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह नजर आया और थोड़ी देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..6 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending