Connect with us

खबर सक्ती ...

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा का भव्य आयोजन ..

Published

on

रामकुमार गबेल व गीता गबेल के आतिथ्य में होगा आध्यात्मिक सत्संग, प्रतिदिन कथा व रात्रि भंडारा ,

रामकुमार व गीता गबेल ने की सपरिवार सहभागिता की अपील, सत्संग से मिलेगा सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा ..

सक्ती, मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगिया सुलोनी में आगामी 10, 11 एवं 12 फरवरी को तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल के तत्वावधान में संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संत–महात्माओं द्वारा सत्संग, अमृत वाणी एवं आध्यात्मिक कथाओं के माध्यम से जीवन में सद्मार्ग, संस्कार, सेवा एवं सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना एवं आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना है।

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक दिवस रात्रि 7:00 बजे से भंडारा प्रसाद का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु सपरिवार सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के यजमान रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में सहपरिवार उपस्थित होकर सत्संग एवं अमृत कथा का लाभ लें तथा अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण करें।

ग्राम डोंगिया सुलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह का वातावरण है। यह आध्यात्मिक आयोजन न केवल धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करेगा, बल्कि सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 मिनट ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending