Connect with us

खबर बिलासपुर

प्रयास आवासीय विद्यालय में 770 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों को मिली आवश्यक दवाइयाँ ..

Published

on

बिलासपुर, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय रामतला में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आज व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में प्रयास आवासीय विद्यालय के लगभग 250 बालक एवं 180 बालिकाएँ, कुल 430 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय की 340 छात्राओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस प्रकार कुल 770 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण कार्य सहायक आयुक्त संजय चंदेल की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया। टीम में दो चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट तथा छह स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यकतानुसार बीमारियों की पहचान की गई तथा रोग के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण से विद्यार्थियों को तत्काल स्वास्थ्य लाभ मिला, जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह देखा गया। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उपयोगी बताया।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की बात कही गई, जिससे विद्यार्थियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा14 घंटे ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..15 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जल जीवन मिशन की 8555 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश ..

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में तय की जवाबदेही...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान ..

परंपरागत फसलों के स्थान पर उद्यानकी और नकद फसलों पर दे रहे हैं जोर , चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल ..

बिलासपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, सक्ती में अग्रसेन चौक पर फूंका पुतला ..

राहुल गांधी का बयान हताशा और संकुचित मानसिकता का परिचायक : टिकेश्वर सिंह गबेल , चुनावी पराजय से कांग्रेस में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

टीबी मुक्त भारत अभियान : सक्ती जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत हाई रिस्क लोगों की एक्स-रे जांच जारी ..

10 शिविरों में 681 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 225 के एक्स-रे में मिले असामान्य संकेत .. सक्ती, जिले में टीबी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महंगाई पर जोगी कांग्रेस का बड़ा हमला : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अर्जुन राठौर, बोले— जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट ..

ईंधन मूल्य वृद्धि से किसान-मध्यम वर्ग बेहाल : भाजपा सरकार पर अर्जुन राठौर का तीखा वार, कहा— महंगाई ने तोड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending