खबर सक्ती ...
डोंगिया सुलोनी में कल 09 फरवरी को परम पूज्य श्री असंग साहेब का भव्य आगमन, विशाल शोभायात्रा की तैयारी ..

बाजे-गाजे, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सत्संग-अमृत कथा का शुभारंभ ..
सक्ती, कल 09 फरवरी 2026, सोमवार को ग्राम डोंगिया सुलोनी में एक भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिलेगा। सायं 5:00 बजे परम पूज्य श्री असंग साहेब का पावन आगमन होने जा रहा है। उनके स्वागत के लिए ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह व्याप्त है। इस अवसर पर बाजे-गाजे, करमा नृत्य, आतिशबाजी के साथ एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं बच्चे शामिल होकर अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा और उत्साह प्रकट करेंगे। पूरा क्षेत्र भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहेगा।

इस पावन अवसर पर यजमान परिवार के रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल ने बताया कि कल शाम 5:00 बजे परम पूज्य श्री असंग साहेब का पावन आगमन होने जा रहा है आप सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने तथा 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा में सहपरिवार उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन मानव जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
ग्रामीणों एवं आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्राम डोंगिया सुलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन न केवल धार्मिक चेतना को मजबूत करेगा, बल्कि समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी नई दिशा देगा।
श्रद्धालुओं का मानना है कि परम पूज्य श्री असंग साहेब के सान्निध्य से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण सुदृढ़ होगा और लोगों को जीवन में सत्कर्म व सदाचार की प्रेरणा मिलेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
























You must be logged in to post a comment Login