खबर सक्ती ...
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से कलेक्टर कार्यालय सक्ती के सभागार में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन जिला शाखा सक्ती के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा दी गई।
डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि यह निर्वाचन रेड क्रॉस सोसायटी की संगठनात्मक मजबूती एवं भविष्य की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सभी पंजीकृत सदस्यों से इस निर्वाचन प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से योग्य एवं सक्रिय सदस्यों का चयन किया जा सके।
निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सदस्यों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। निर्वाचन के माध्यम से चुनी जाने वाली नई प्रबंध समिति जिला स्तर पर रेड क्रॉस की मानवीय, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login