Connect with us

खबर सक्ती ...

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

Published

on

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा ..

रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार सहभागिता की अपील, सत्संग से मिलेगा सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा ..

सक्ती, मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगिया सुलोनी में 10, 11 एवं 12 फरवरी 2026 को तीन दिवसीय परम पूज्य श्री असंग साहेब के सान्निध्य में सुखद सत्संग एवं अमृत कथा का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल के आतिथ्य व तत्वावधान में संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजक रामकुमार गबेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान परम पूज्य श्री असंग साहेब द्वारा सत्संग, अमृत वाणी एवं आध्यात्मिक कथाओं के माध्यम से मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने, नैतिक मूल्यों को अपनाने, सेवा, सद्भाव एवं संस्कारों को जीवन में उतारने का संदेश दिया जाएगा। सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक दिवस रात्रि 7:00 बजे से भंडारा प्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु सपरिवार शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यजमान रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर सत्संग एवं अमृत कथा का लाभ लें और अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण करें।

ग्राम डोंगिया सुलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह का वातावरण बना हुआ है। यह आयोजन न केवल धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करेगा, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending