Connect with us

खबर सक्ती ...

वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर रात 10 से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध ..

Published

on

कलेक्टर-एसपी कार्यालय के 200 मीटर दायरे में रैली-जुलूस भी निषिद्ध , उल्लंघन पर होगी कार्रवाई ..

सक्ती, जिले में शैक्षणिक सत्र 2025–26 की स्कूली एवं महाविद्यालयीन वार्षिक परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने 11 फरवरी को दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश के तहत जिले में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं कोलाहल उत्पन्न करने वाले उपकरणों के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा अधिसूचित ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 तथा छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा-18 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगाया गया है। हालांकि अधिनियम की धारा-13 में उल्लिखित विशेष अवसरों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर अधिनियम की धारा-15 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीमित अवधि के लिए अनुमति प्रदान करने हेतु संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुगम आवाजाही बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय परिसर तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर सक्ती के 200 मीटर की परिधि को प्रतिबंधित (संरक्षित) क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में रैली, जुलूस, धरना, विरोध प्रदर्शन एवं अन्य समान गतिविधियों पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है।

हालांकि प्रदर्शनकारी पक्ष से अधिकतम पांच सदस्य प्रतिनिधि के रूप में कलेक्टोरेट में उपस्थित मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप सकेंगे। धरना एवं प्रदर्शन के लिए कलेक्टोरेट परिसर से 200 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे एवं रेलवे ट्रैक के मध्य स्थित रिक्त स्थान को निर्धारित किया गया है।

आदेश का उल्लंघन करने पर विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। दोनों आदेश 11 फरवरी 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...58 मिनट ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending