Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

Published

on

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला में ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन उत्साह, सहभागिता और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा नल-जल योजना के सतत संचालन एवं संधारण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आत्मीयता से किया गया।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने जल जीवन मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए जल की शुद्धता, उसके स्वास्थ्य पर प्रभाव, जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा योजना के सुचारू संचालन हेतु नियमित जल कर भुगतान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही पंचायत राज अधिनियम के अंतर्गत 6 दिसंबर 2024 को राजपत्र में प्रकाशित न्यूनतम 60 रुपये जल शुल्क की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि समय पर रखरखाव एवं सामुदायिक सहभागिता से प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है। ‘जल अर्पण दिवस’ जल के प्रति सम्मान, संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि जल केवल सुविधा नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। प्रतीकात्मक रूप से जल अर्पित कर अपव्यय रोकने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में एफटीके किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रदर्शन किया गया, जिससे ग्रामीणों को परीक्षण प्रक्रिया की जानकारी मिली और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

विद्यालयीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और रंगोली प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘जल ही जीवन है’ का प्रभावी संदेश दिया। जनजागरूकता हेतु ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गई तथा जल बंधन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत को योजना हस्तांतरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय टीम के समन्वित प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत पदाधिकारी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending