Connect with us

खबर सक्ती ...

नंदौर कला में भव्य शिव बारात व शिव विवाह उत्सव संपन्न, सनातन परंपरा को आगे बढ़ा रहीं महिला समूह — सांसद ज्योत्स्ना महंत ..

Published

on

सक्ती, ग्राम नंदौर कला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्री वैष्णव देवी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित पावन श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके आगमन से समूचा परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में सूरज चरणदास महंत, पंडित बलराम प्रसाद पांडे, पिंटू ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष अंजू राठौर, अधिवक्ता एवं विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, ज्योत्स्ना महंत की पुत्री सुप्रिया महंत, व दमाद अखिलेश, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती नरेश गेवाडीन, रीना गेवाडीन सरपंच निर्मला सुरेन्द्र कुर्रे, अनसुईया राठौर, जानकी राठौर, सरला राठौर, पिली बाई, राम बाई, भगवती एवं बुधवारा केवत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी और ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजन सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप में संपन्न हुआ।

कथा वाचक पंडित श्रीकांत पांडे जी ने अपने ओजस्वी एवं मधुर वचनों से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का रसपान कराया। उन्होंने शिव तत्व, भक्ति, वैराग्य और धर्म के गूढ़ संदेशों को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई। शिव बारात ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा पंडाल तक पहुँची। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कथा पंडाल में शिव विवाह उत्सव वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का भावपूर्ण मंचन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। यज्ञ आचार्य के रूप में संजू जी महाराज एवं अखिलेश जी महाराज ने विधि-विधानपूर्वक यज्ञ एवं पूजन संपन्न कराया।

इस अवसर पर पंडित बलराम प्रसाद पांडे ने कहा कि भगवान शिव का चरित्र त्याग, तपस्या, करुणा और समानता का संदेश देता है। शिव बारात हमें यह प्रेरणा देती है कि समाज के हर वर्ग और समुदाय का सम्मान समान रूप से होना चाहिए। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के साथ आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को सुदृढ़ करते हैं।

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत ने अपने संबोधन में कहा कि श्री शिव महापुराण कथा जैसे आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। महिला समूहों की सक्रिय भूमिका सराहनीय है, जो धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने आयोजन समिति, महिला मंडल एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

अपने प्रवास के दौरान सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत ग्राम रगजा में आयोजित भागवत महापुराण में भी शामिल हुईं। उन्होंने विश्राम गृह सक्ती में कांग्रेसजनों से मुलाकात की तथा कार्यकर्ता हेमू सोनी के जन्मदिन पर केक काटकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही गीता देवांगन के निवास पर भी पहुंचकर भेंट की।

इस दौरान नगर कॉग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, विधायक प्रतिनिधि पिन्टू ठाकुर, सेतराम देवांगन, सरपंच चन्द्रकुमार सोनी, प्यारेलाल पटेल, प्रदेश सचिव गीता देवांगन, महिला कॉग्रेस अलका जायसवाल, विजया जायसवाल, अमीर अग्रवाल, रथराम पटेल, सावित्री गवेल, शनि राठौर, अशोक यादव, विशाल जांगड़े, घनश्याम देवांगन, पोषक दास महन्त, गिरधर जायसवाल विधायक प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending